Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

दिल्ली पुलिस के एएसआई ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मालवीय नगर थाने में था तैनात

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: दिल्ली के मालवीय नगर थाने में तैनात रहे एएसआइ सतवीर यादव ने अपने पैतृक गांव खेड़ा खुरमपुर स्थित घर के कमरे में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक एएसआइ कई माह से मानसिक तनाव में थे, उनका इलाज गुरुग्राम स्थित पारस अस्पताल में चल रहा था। इलाज के लिए वे 18 अगस्त को अवकाश लेकर घर आए थे।



सतवीर की पत्नी राजवंती ने पुलिस को बताया कि चार पांच माह से उनके पति गुमसुम रहने लगे थे। दो माह से परेशानी कुछ अधिक हो गई थी। जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में दिखाया गया था। शुक्रवार की सुबह सतवीर उठे और दिनचर्या के काम करने के बाद सुबह करीब 11 बजे अपने कमरे में चले गए। परिजनों ने समझा वे सो रहे होंगे। कुछ देर बाद पत्नी कमरे में गई तो पति को पंखे से लटका देखा। शोर मचने पर पड़ोसी व बेटे की मदद से सतवीर के शरीर को नीचे उतारा और अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सतवीर को एक बेटा और बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। फरुखनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

महिला राइडर को जान से मारने की नियत से तेज रफ़्तार कार चालक टक्कर मार कर भागने वाला चालक पकड़ा गया-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

15000 के ईनामी व भाटी गैंग के सदस्य सचिन उर्फ़ मूसा को क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -85 ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, 4 बदमाश अरेस्ट , कैमरा मैन लूटा हुआ 3 लाख का कैमरा बरामद

Ajit Sinha
error: Content is protected !!