Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

फैमिली आईडी में आय के लिए स्वप्रमाणित पत्र दे सकते हैं नागरिक – डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा है कि परिवार पहचान पत्र में अपनी आयु को दुरुस्त करवाने के लिए नागरिक खुद का सत्यापित किया हुआ प्रमाण पत्र दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी और प्रॉपर्टी आईडी को ठीक करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से त्वरित कार्यवाही की जा रही है।डीसी निशांत कुमार यादव आज लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर के दौरान नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। आज के शिविर में जिला स्तर और उपमंडल स्तर पर 67 शिकायतों को सुना गया, जिनमें से 26 का मौके पर निपटारा कर दिया गया। गुरुग्राम के अलावा मानेसर, सोहना, पटौदी और बादशाहपुर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। डीसी निशांत कुमार यादव ने शिविर में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर जन शिकायतों का निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में पानी की निकासी और सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्य में नागरिकों को भी अपना सहयोग करना चाहिए।समाधान शिविर में एमसीजी के अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र कुमार, एसडीएम रविन्द्र कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
         

Related posts

अतिरिक्त उपायुक्त ने 1 जनवरी 2020 से डीजल ऑटो बंद करने को लेकर राजीव चौक पर चलाया गया चेकिंग अभियान।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: स्वास्थ्य पर राजनीति नहीं काम हो- डॉ सारिका वर्मा

Ajit Sinha

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम मेयर व सोहना नगर परिषद की अध्यक्ष को करवाया पदभार ग्रहण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x