Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

फैमिली आईडी में आय के लिए स्वप्रमाणित पत्र दे सकते हैं नागरिक – डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा है कि परिवार पहचान पत्र में अपनी आयु को दुरुस्त करवाने के लिए नागरिक खुद का सत्यापित किया हुआ प्रमाण पत्र दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी और प्रॉपर्टी आईडी को ठीक करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से त्वरित कार्यवाही की जा रही है।डीसी निशांत कुमार यादव आज लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर के दौरान नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। आज के शिविर में जिला स्तर और उपमंडल स्तर पर 67 शिकायतों को सुना गया, जिनमें से 26 का मौके पर निपटारा कर दिया गया। गुरुग्राम के अलावा मानेसर, सोहना, पटौदी और बादशाहपुर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। डीसी निशांत कुमार यादव ने शिविर में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर जन शिकायतों का निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में पानी की निकासी और सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्य में नागरिकों को भी अपना सहयोग करना चाहिए।समाधान शिविर में एमसीजी के अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र कुमार, एसडीएम रविन्द्र कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
         

Related posts

गुरुग्राम: शिव मंदिर एवं सन्यास आश्रम नखरौला में सभा आयोजित – सूर्य देव

Ajit Sinha

केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया द्वारका एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण

Ajit Sinha

सोहना रोड भौंडसी कट से भोंडसी जेल की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन कल पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x