Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

नाटक की प्रस्तुति से बताईं सरकारी योजनाएं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोहना,गुरुग्राम: जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपए या इससे कम है, वे सीएससी सेंटर पर 50 रुपए का शुल्क अदा कर हरियाणा रोडवेज का हैप्पी कार्ड बनवा सकते हैं।सोहना के भीमबाग पैलेस में आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार अभियान के तहत प्रस्तुत किए गए नाटक में यह जानकारी दी गई। खेल एवं वन, पर्यावरण मंत्री संजय सिंह का खुला दरबार शुरू होने से पहले कलाकारों ने इस नाटक की प्रस्तुति दी। कलाकार सुमित ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह ने प्रदेश में हैप्पी कार्ड वितरण का अभियान शुरू करवाया हुआ है। इस योजना के लाभ पात्र को एक साल में एक हजार किलोमीटर तक निःशुल्क यात्रा करने की सुविधा प्रदान की गई है।जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए विभाग ने इन दिनों विशेष प्रचार अभियान चलाया हुआ है। जनसंपर्क विभाग के कलाकार भजन, गीतों और नाटक के माध्यम से श्रमिक दयालु पोर्टल, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री अन्न वितरण योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना आदि का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

Related posts

राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ के तहत गुरुग्राम में आर्चरी तथा ताई-क्वांडो खेल प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ

Ajit Sinha

50000 के ईनामी बदमाश और 33 वारदातों अंजाम देने के आरोपी को किया गिरफ्तार: एसीपी क्राइम

Ajit Sinha

जब पुलिस की निकली फ्लैग मार्च तो लोगों ने कर दी सम्मान में फूलों की बरसात, देखिए इस वीडियो में 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x