Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

अतिरिक्त उपायुक्त ने 1 जनवरी 2020 से डीजल ऑटो बंद करने को लेकर राजीव चौक पर चलाया गया चेकिंग अभियान।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: अतिरिक्त उपायुक्त एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव मोहम्मद इमरान रजा ने डीजल ऑटो बंद करने को लेकर आज राजीव चौक सहित जिला के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया । यह अभियान  क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण , प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चला गया था। इस अभियान के तहत जिला में बिना परमिट व बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के चलाये जा रहे डीजल आॅटो चालको के चालान किए गए और 10 साल पुराने आॅटों को जब्त करने की कार्यवाही की गई। श्री रजा अधिकारियों की टीम के साथ जिला के विभिन्न स्थानों पर गए और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने खासतौर पर आॅटो चालकों का आह्वान करते हुए कहा कि वे यातायात नियमों की पालना करें क्योंकि ऐसा नही करने पर वे स्वयं के साथ साथ यात्रियों की जान को भी जोखिम में डालते हैं। 

उन्होंने कहा कि जिला में 1 जनवरी 2020 से डीजल के आॅटो बंद करने का एक्शन प्लान बनाया गया है जिसको लागू करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा काम शुरू हो चुका है। उन्होंने अभियान के दौरान डीजल आॅटों चालकों से इको फ्रैंडली वाहनों जैसे सीएनजी ऑटो व ई-रिक्शा आदि का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा डीजल आॅटो बंद करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में जरूरी है कि डीजल आॅटो चालक समय रहते ईको फ्रैंडली विकल्प का इस्तेमाल शुरू कर दें। रजा ने बताया कि क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण द्वारा डीजल आॅटो चालको के लिए सघन जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है।



डीजल आॅटो चालकों को इको फैंडली यातायात साधन अपनाने के प्रति जागरूक करने को लेकर सोशल मीडिया तथा अन्य संचार माध्यमों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीजल आॅटो चालक ई-रिक्शा या सीएनजी सहित अन्य विकल्पों का इस्तेमाल कर अपनी आय के साधन जुटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण द्वारा समय समय पर इस प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल ऑफिसर कुलदीप सिंह ने बताया कि आज एनसीआर क्षेत्र की स्थिति प्रदूषण को लेकर काफी गंभीर है, ऐसे में जरूरी है कि इस प्रकार की पहल शुरू की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रकार की मुहिम शुरू करने से निश्चित तौर पर ही प्रदूषण के स्तर में गिरावट आएगी।
 

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद।

Ajit Sinha

50000 के ईनामी बदमाश और 33 वारदातों अंजाम देने के आरोपी को किया गिरफ्तार: एसीपी क्राइम

Ajit Sinha

एक थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर दामोद रानी व एक अन्य 25000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडे।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!