Athrav – Online News Portal
नोएडा

स्कोडा स्क्रैप गाड़ियां के वेयर हाउस में लगी आग, 35 गाड़ियां आग में जलकर हुई राख-देखें लाइव वीडियो।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: भीषण गर्मी के कारण आग लगने वाले हादसे लगातार हो रहे हैं.  ताज़ा मामला नोएडा के सेक्टर आठ स्थित स्कोडा स्क्रैप गाड़ियां के वेयर हाउस में हुआ है. जहां आग लगने से तीन दर्जन से ज्यादा स्क्रैप गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।   फायर विभाग को  नोएडा के सेक्टर आठ सी-21 स्थित खाली प्लाट पर आग लगने की सूचना मिली, चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार चौबे ने कहा मौके पर 6 फायर की गाड़ियों को रवाना किया गया. वहां पर जाकर पता चला कि प्लाट में स्कोडा स्क्रैप गाड़ियां को रहने के लिए वेयर हाउस बना हुआ था.

प्लाट काफी झाड़ियां  थी जिनमें आग लगी जिसने स्कोडा स्क्रैप गाड़ियां अपनी चपेट में ले लिया था. दमकल विभाग की छह गाड़ियां आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया.लेकिन 35 कारें जलकर राख हो गईं हालांकि, कोई भी शख्स हताहत नहीं हुआ. चीफ फायर ऑफिसर  का कहना है कि आग अज्ञात कारणों से लगी है लेकिन इस पूरे अग्निकांड में 35 गाड़ियां आग में जलकर राख हो गई फिलहाल फ़ायर फ़ाइटिंग विभाग इस पूरे मामले की छानबीन में जुटा है गर्मी की स्थिति और आग की संभावित घटनाओं को लेकर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने शनिवार को जरूरी गाइडलाइन जारी किए हैं। इस एडवाइजरी में कहा गया है,स्कूलों, कॉलेजों, अस्पताल,आईसीयू और अन्य स्थानों पर स्टैंडबाई में रखे गए उपकरणों का नियमित तौर पर इस्तेमाल करते रहें ताकि इनके अत्यधिक गर्म होने से बचा जा सके। सोसायटी में कूड़ा जलाने से बचने की कोशिश करें क्योंकि इसकी वजह से आग की बड़ी घटना हो सकती है।

Related posts

हार्डवेयर की दुकान में दिनदहाड़े घुस कर हार्डवेयर व्यापारी से गन प्वाइंट पर लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश

Ajit Sinha

युवराज की मौत के बाद प्राधिकरण और निजी बिल्डरों की लापरवाही की बलि चढ़ा हर्षित भट्ट

Ajit Sinha

मामूली विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने दुकानदार को मारी गोली, चार घंटे में आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x