Athrav – Online News Portal
अपराध टेक्नोलॉजी नोएडा

गलगोटिया यूनिवर्सिटी में सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच हुई जम कर मारपीट, वीडियो वायरल



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: विद्या ददाति विनयम एक संस्कृत श्लोक है, जिसका भावार्थ मनुष्य में विनम्रता विद्या से आती है। लेकिन एजुकेशन का हब कहे जाने वाले ग्रेटर नोएडा में शिक्षा प्राप्त करने के लिए यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने वाले छात्र बात बात पर गाली देते हैं और आपस में भिड़ जाते हैं, एमिटी यूनिवर्सिटी के बाद, अब नया मामला गलगोटिया यूनिवर्सिटी का है,जहां छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोतवाली दनकौर पुलिस का कहना है कि इस मामले शिकायत नहीं मिली है, यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है दोनों गुटों को समझाकर समझौता करा दिया है। पुलिस सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर आवश्यक करवाई कर रहा है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है दो वीडियो में साफ देखा जा सकता है दो गुटों में जमकर मारपीट हो रही है, कुछ छात्र मिलकर एक छात्र को गिरा कर साथ मारपीट कर रहे हैं। वहां काफी संख्या और जो छात्र मौजूद है,वह तमाशबीन बने हुए है। उन्हें छुड़ाने का प्रयास नहीं कर रहे है। यूनिवर्सिटी में कुछ छात्रों के मारपीट का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के अनुसार वायरल हो रहा वीडियो तीन दिन पुराना है और सीनियर और जूनियर छात्र के बीच लिफ्ट के इस्तेमाल करने को लेकर विवाद हुआ था जो बाद मारपीट में बदल गया।

ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दनकौर प्रभारी ने का कहना है कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सी ब्लॉक में फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर के छात्रों के बीच आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जो मारपीट में बदल गई यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दोनों गुटों को समझाकर समझौता करा छात्रों को शांत करा दिया गया था। थाना दनकौर पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर आवश्यक करवाई कर रहा है।

Related posts

आईएसबीटी बस अड्डे और रेलवे स्टेशन से बच्चे के अपहरण व लाखों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कुल 10 लोग अरेस्ट, 6 बच्चे बरामद।

Ajit Sinha

महत्वाकांक्षी परियोजनाएं को पूरा करने के लिए यमुना प्राधिकरण में पेश किया गया 9992 करोड़ रिकॉर्डतोड़ बजट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सराय थाना क्षेत्र के एक होटल के बाहर टहलते समय एक व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में 4 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x