Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

वैगनआर गाड़ी में सवारी बैठाकर लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में, एक को लगी गोली, दूसरा बदमाश पकड़ा गया।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
वैगन आर गाड़ी में सवारी बैठाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों और थाना 142 पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है जबकि दूसरे बदमाश को कांबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया है.  इन बदमाशों के पास से लूट और चोरी के पांच मोबाइल फोन,दो अवैध तमंचे,कारतूस और बिना नंबर प्लेट लगी वैगन आर गाड़ी बरामद की गई है.पुलिस इन बदमाश के आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है.एनकाउंटर के बाद पैर में गोली लगने से घायल बदमाश राहुल कुमार उर्फ राजू है। जबकि पुलिस ने कांबिंग के दौरान उसके साथी  मनीष कुमार राय को गिरफ्तार किया है. एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि थाना सेक्टर-142 पुलिस ने  मिले एक इनपुट के आधार पर चेकिंग की कर रही थी, तभी एक बिना नम्बर प्लेट लगी हुई वैगनआर कार को देख रूकने का इशारा किया गया. वैगनआर कार सवार बदमाश कार को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम के पीछा करने पर बदमाश एफएनजी रोड़, सेक्टर-140 के पास कार से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर  भागने का  प्रयास किया पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राहुल कुमार उर्फ राजू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है जब कि उसके साथी मनीष कुमार राय को कांबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया है.एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि बदमाशों के पास से लूट और चोरी के पांच मोबाइल फोन,  दो अवैध तमंचे,  कारतूस और बिना नंबर प्लेट लगी वैगनआर गाड़ी बरामद की गई है.ये दोनो शातिर किस्म के अपराधी है, जो लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। बरामद वैगनआर कार में सवारी को बैठाकर उसके मोबाइल और सामान की चोरी, लूट लेते थे, जिनके विरूद्ध कई मुकदमे दर्ज है. इन बदमाशों ने गत 27 मार्च को वैगनआर कार में वादी को सवारी के रूप में बैठाकर तथा सेक्टर-140 में इमरजेंसी बताकर उतार दिया गया था और उसका मोबाइल फोन व 300 रुपये लूट लिया था । थाना सेक्टर-142 पर मुकदमा दर्ज है।

Related posts

फरीदाबाद: जिम संचालक दिनेश को इन्वर्टर मैकेनिक गौरव पर कातिलाना हमला करने के जुर्म में किया अरेस्ट, जेल

Ajit Sinha

डिलीवरी वैन चालक ने चुराए 133 मोबाइल, हरियाणा पुलिस ने महज 4 घंटे में आरोपी को किया अरेस्ट , 85 मोबाइल बरामद

Ajit Sinha

पलवल: अपराध शाखा, पलवल की टीम ने आज दो गाड़ियों में भरे 138 किलों ग्राम गांजा सहित तीन तस्करों को अरेस्ट किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x