Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में सैलरी नहीं देने पर नौकर ने अपने मालिक की गला घोंटकर हत्या कर दी -पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी के एक मकान में एक नौकर ने अपने बीमार मालिक की शुक्रवार रात को सोते हुए अवस्था में गला घोंट कर हत्या कर दी, और अपने बिस्तर पर जाकर आराम से सो गया,शनिवार को सुबह मालिक की बिस्तर से न उठने का ड्रामा हुए पडोसी को बताया कि उसके मालिक अपने बिस्तर से उठ नहीं रहे। इस दौरान एक दम से नौकर के मोबाइल फोन पर बार बार फोन लगातार आने पर उपस्थित लोगों को उसपर शक हुआ, जैसे ही लोगों को उसपर शक हुआ,  और लोग उससे पूछताछ करने लगे तो उसे पसीने आने लगे, तभी किसी ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर चेक किया तो उसका गला घोंटकर हत्या करते हुए का लाइव वीडियो मिला। और लोगों ने आरोपित को ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी चौकी की पुलिस टीम के हवाले कर दिया। अब पुलिस ने आरोपित गिरफ्तार कर लिया है।

मरने वाले का नाम सरदार गुरमीत सिंह है, को मारने वाले नौकर का नाम श्याम निवासी दयाल नगर,नियर ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद हैं।आरोपित श्याम के खिलाफ सूरजकुंड थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी के इंचार्ज नरेश ने बताया कि ये सनसनीखेज वारदात परसों रात की है, पर उन्हें सूचना शनिवार की सुबह मिली, जांच के बाद मृतक गुरमीत सिंह की डेड बॉडी को जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया था। आज रविवार को मृतक सरदार गुरमीत सिंह के भाई सरबजीत सिंह, निवासी बी-4 /3 वसंत विहार , नई दिल्ली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू की गई। आज रविवार को मृतक सरदार गुरमीत सिंह के शव का नागरिक बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पूछने पर उन्होंने बताया कि हत्या का मुख्य कारण एक तो सैलरी और मांगने पर बदतमीजी से बात करना है।  

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: आईएमटी एक्स्पो में दूसरे दिन पहुंचे विधायक राजेश नागर, उद्यमियों को किया प्रेरित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लाइन मेन के निलंबन पर भड़के बिजली निगम के कर्मचारीगण, किया जोरदार प्रदर्शन

Ajit Sinha

मामा ने भांजे से मांगी थी एक करोड़ की फिरौती, ना देने पर गोली मरने की दी धमकी, गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x