Athrav – Online News Portal
दिल्ली

दिल्ली के लाखों लोगों को सीएम केजरीवाल ने दिया मेट्रो के फेज चार का तोहफा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लाखों लोगों को मेट्रो के फेज चार का तोहफा दिया है। फेज चार के तहत कुल छह कॉरिडोर बनाए जाएंगे। फिलहाल इसमें से तीन मेट्रो कॉरिडोर के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार, डीएमआरसी और केंद्र सरकार के बीच एमओयू साइन करने की मंजूरी दी है। इसमें जनकपुरी वेस्ट से रामकृष्ण आश्रम, दिल्ली एयरोसिटी से तुगलकाबाद स्टेशन और मजलिस पार्क से मौजपुर कॉरिडोर शामिल है। इस मंजूरी के बाद इन कॉरिडोर के निर्माण में तेजी आएगी। एमओयू साइन होने से इन तीनों कॉरिडोर के निर्माण कार्य की राह में आ रही सारी अड़चनें पूरी तरह से दूर हो जाएंगी। यह तीनों मेट्रो कॉरिडोर 65.20 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 45 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने निजी तौर पर प्रयास करके एमओयू साइन का रास्ता साफ कराया है।

वहीं, फेज चार के तहत अभी तीन कॉरिडोर को केंद्र सरकार की मंजूरी नहीं मिली है। इसमें लंबित कॉरिडोर रिठाला से बवाना व नरेला होकर कुंडली तक जाएगा, जबकि दूसरा इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ और लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक बनाया जाएगा। 47.225 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में 39 स्टेशन होंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार के पास लंबित इन तीनों कॉरिडोर का भी जल्द से जल्द मंजूरी लेने का प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि फेज चार के तहत बनने वाले छह मेट्रो कॉरिडोर का एमओयू कई साल से अटका हुआ था।डीएमआरसी फेज चार के तहत छह कॉरिडोर बनेंगे। इसमें से तीन फेज को मंजूरी मिल गई है। इसमे जनकपुरी वेस्ट से रामकृष्ण आश्रम मार्ग का कॉरिडोर 29.262 किलोमीटर का होगा, जिसमें 22 मेट्रो स्टेशन होंगे। दूसरा कॉरिडोर दिल्ली एयरोसिटी से तुगलकाबाद स्टेशन तक बनेगा, जो 23.622 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 15 मेट्रो स्टेशन होंगे। जबकि तीसरा कॉरिडोर मजलिस पार्क से मौजपुर तक बनेगा, जो 12.318 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 8 स्टेशन होंगे। इस तरह इन तीनों कॉरिडोर की कुल लंबाई 65.202 किलोमीटर का होगा, जिसमें कुल 45 मेट्रो स्टेशन होंगे। वहीं, फेज चार के तहत कुल छह मेट्रो कॉरिडोर में से तीन कॉरिडोर को अभी केंद्र सरकार से मंजूरी नहीं मिली है। इसमें चौथा कॉरिडोर रिठाला से बवाना, नरेला होकर कुंडली तक जाएगा। इसकी कुल लंबाई 26.463 किलोमीटर है, जिसमें 21 मेट्रो स्टेशन होंगे। पांचवां मेट्रो कॉरिडोर इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक बनेगा, जिसकी लंबाई 12.377 किमी होगा और इसमें 10 स्टेशन होंगे। वहीं, छठा मेट्रो कॉरिडोर लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक बनेगा। इसकी लंबाई 8.385 किमी की होगी और इसमें 8 स्टेशन होंगे। इस तरह तीनों कॉरिडोर करीब 47.225 किलोमीटर लंबा होंगे और इसमें 39 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इन कॉरिडोर को भी जल्द से जल्द मंजूरी दिलाने के लिए अफसरों को निर्देश दिया है, ताकि इस पर भी जल्द से जल्द काम चालू हो सके।

Related posts

बीती रात भारतीय वायु सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” आतंकी लश्कर के ठिकाने पर हवाई हमला किया, लगभग 90 आतंकी के मारे जाने की खबर।

Ajit Sinha

फरवरी में आएगा दिल्ली का बजट, तैयारियां हुईं तेज, सीएम केजरीवाल ने की मंत्रियों के साथ अहम बैठक

Ajit Sinha

हरियाणवी डांस के साथ 34वें सूरजकुंड अंतर्राष्टीय  हस्तशिल्प मेले का हुआ आगाज, राष्टपति राम नाथ कोविंद कल करेंगें उद्घाटन, देखिए वीडियो ।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x