Athrav – Online News Portal
दिल्ली

दिल्ली में आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढावा, 23 और दुकानों को 24 घंटे खोलने की सीएम केजरीवाल ने दी मंजूरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली के अंदर 23 और दुकानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की मंजूरी दी है। सरकार की इस पहल से दिल्ली के अंदर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इन प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित के लिए दिल्ली के श्रम विभाग की ओर से मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा गया था। सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान कमर्शियल, रिटेल ट्रेड या बिजनेस कटेगरी के हैं। सरकार इन पर कड़ी निगरानी रखेगी। दिल्ली शॉप एस्टीब्लिशमेंट एक्ट 1954 के प्रावधानों और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब इसकी अंतिम मंजूरी देने के लिए एलजी के पास फाइल भेजी गई है।

जिन दुकानों को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति दी गई है, उनको दिल्ली शॉप एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 1954 की धारा 14, 15 व 16 के प्रावधानों और नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। गर्मियों के दिनों में रात 9 से सुबह 7 बजे तक और ठंड के मौसम में रात 8 से सुबह 8 बजे के बीच किसी भी प्रतिष्ठान में महिला कर्मचारियों को काम करने की अनुमति नहीं होगी। दुकानों को निर्धारित समय के अंदर ही खोलना और बंद करना होगा। इसका उल्लंघन करने पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद कराए जा सकते हैं। अगर ग्राहक इंतजार कर रहे हैं तो दुकान खोलने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। अलग-अलग इलाकों में दुकानों को खोलने या बंद रखने का अलग-अलग समय तय हो सकता है और स्वामियों को उसका पालन करना होगा। दिल्ली शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 1954 के तहत दिल्ली के श्रम विभाग के पास 24 घंटे दुकानों का संचालन करने के इच्छुक 33 लोगों ने आवेदन किया था। श्रम विभाग द्वारा इन आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। जिसमें से 23 आवेदन पत्र सभी मानक पूरे करते पाए गए और उनको स्वीकृति दे दी गई है। जबकि शेष 10 आवेदन पत्रों की जांच प्रक्रिया अभी चल रही है।

Related posts

ईडी की कार्रवाई पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे:कांग्रेस ने अंग्रेजी हुकूमत को भारत से भगा दिया,तो मोदी-शाह क्या हैं- वीडियो सुने।  

Ajit Sinha

कपिल सांगवान के प्रमुख सदस्य उर्फ़ नंदू गैंग, के शार्प शूटर सोमबीर उर्फ़ सोनू उर्फ़ फ़िल्मी नए पिस्टल के साथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha

राज्य सभा सांसद एंव सदस्य सीडब्ल्यूसी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा – वीडियो सुने

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x