Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

सीएनजी टेंकर और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में धमाके के बाद लगी भीषण आग,5 लोगों की हुई मौत, 40 झुलसे, 40 गाड़ियों में लगी आग।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
जयपुर, राजस्थान: जयपुर के भांकरोटा के पास नेशनल हाईवे पर आज प्रातः लगभग साढ़े पांच बजे भीषण हादसा होने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। आज प्रात साढ़े पांच बजे के लगभग एक ट्रक की सीएनजी टेंकर में भीषण टक्कर हो गई , टक्कर होने के दौरान सीएनजी टेंकर भांकरोटा के पास हाइवे पर पलट गई। सीएनजी टेंकर के पलटने के बाद धमाके के साथ भीषण आग लग गई। लगी आग में वहां से गुजर रहे सवारी बस सहित लगभग 40 गाड़ियां आग की चपेट में आ गई, जो बुरी तरह से जलकर ख़ाक हो गई, ये भीषण हादसे में अब तक पांच लोगों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई, 30-40 से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए , जिनमें काफी लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस भीषण हादसे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन से सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी गण मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए , फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों ने लगी भीषण पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। झुलसे हुए लोगों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया , झुलसे हुए लोगों की संख्या लगभग 30 से 40 बताई गई है। मरने वालों की संख्या 4 से 5 बताई गई है। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। बताया गया है कि जहां ये हादसा हुआ वहां पाइप की फैक्ट्री , कई दुकानों को भी लगी भीषण आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
1. जयपुर, राजस्थान: भांकरोटा इलाके में एक बड़े हादसे और आग की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। एक के बाद एक कई गाड़ियों की टक्कर से आग लग गई. आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.
2. जयपुर, राजस्थान: एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी का कहना है, ”…घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है. 24-25 लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है. और भी लोग आ रहे हैं. घटना में कई लोग घायल हुए हैं.” गंभीर दुर्घटना…”
3. जयपुर, राजस्थान:जयपुर के डीएम, जितेंद्र सोनी का कहना है, “(घटना में) 4 लोगों की मौत हो गई है। करीब 40 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। राहत कार्य जारी है। आग पर काबू पा लिया गया है और केवल 1- घटना में 2 गाड़ियां बची हैं. करीब 23-24 लोग घायल हुए हैं.”

Related posts

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा ,सुने लाइव वीडियो में

Ajit Sinha

प्रेस कांफ्रेंस: कांग्रेस पार्टी में झाड़खंड से भाजपा एमएलए सहित कई नेतागण शामिल हुए-लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

संसद सदस्य, महासचिव (संचार) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस,जयराम रमेश द्वारा जारी बयान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x