Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

अयोध्या मंदिर में भगवान श्रीराम के विराजमान होने से देश और दुनिया के करोड़ों लोगों के मन की बात होगी पूरी: मनोहर लाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के विराजमान होने से देश और दुनिया के करोड़ों लोगों के मन की बात पूरी होगी। इस दिन का इंतजार पिछले 500 सालों से किया जा रहा था। इस इंतजार की घड़ियां 22 जनवरी, 2024 को भगवान श्री राम के घर पहुंचने पर पूरी हो जाएंगी। इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र है। उनके प्रयासों से ही करोड़ों लोगों की मनोकामना पूर्ण हो पाई है। मुख्यमंत्री रविवार को जिला कुरुक्षेत्र में हरियाणा कला परिषद के परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा कला परिषद के सभागार में नगर निगम पार्षद एवं नगर परिषद चेयरमैन के प्रशिक्षण शिविर का दीपशिखा प्रज्वलित करके शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सभी नागरिकों को भगवान श्री राम के घर आने की पूर्व संध्या पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 22 जनवरी को करोड़ों लोग दीपावली जैसा उत्सव मनाएंगे। इस पावन पर्व को लेकर करोड़ों लोगों के जहन में उत्साह और उमंग साफ देखा जा रहा है।उन्होंने कहा कि अयोध्या जाने के लिए सभी की ड्यूटियां और दिन निर्धारित किया गया है। इस कड़ी के तहत 9 फरवरी को हरियाणा का दिन तय किया गया है।

इस दिन प्रदेशवासी भगवान श्री राम लला के दर्शन कर सकेंगे।उन्होंने बैठक में शहरी क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की और अधूरे पड़े विकास कार्यों को तेज गति के साथ पूरा करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि के अंदर पूरा करने के साथ-साथ विकास कार्यों की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Related posts

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक थाने में तैनात एएसआई कमला को 25 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

संजय कालोनी में एक लकड़ी की दूकान में बॉयलर फटने से लगी भयंकर आग, छत पर सो रहे 6 लोगों को पुलिस ने बचाया।  

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: स्थानीय रोजगार कानून पर लगा स्टे हटवाने के लिए जल्द उठाएंगे कदम – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x