Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: विपुल गोयल दूसरे क्षेत्र के विधायकों के दम पर कर रहे हैं भाजपा की रैली,लालच देकर गरीबी की का उड़ा रहे हैं मजाक,कौशिक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : फरीदाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के अनुज व कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक ने कहा कि हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल द्वारा की जा रही भाजपा की रैली में भीड जुटाने के लिए नए नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। रैली के लिए अन्य क्षेत्र के विधायकों का सहारा लिया जा रहा है। वहीं बडे शर्म की बात की गरीबों को कभी याद न करने वाले कैबीनेट मंत्री अब स्लम कॉलोनियों के लोगों की गरीबी का मजाक उडा रहे हैं  और रैली में आने के लिए तरह-तरह के लालच दे रहे हैं।
श्री कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री की होने वाली शंखनाद रैली में भीड जुटाने के लिए दूसरे क्षेत्र के विधायकों का सहारा लेना पड़ रहा है। यहां तक कि उन्होंने विपक्षी पार्टी के विधायकों को लुभाने के लिए उनके द्वारा  बडे बडे होडिंग में उनके फोटो तक लगा दिए है। इससे प्रतीत होता है कि भाजपा को अब तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत के बाद हरियाणा हार का डर सताने लगा है। भाजपा के मंत्री को भीड दिखाने के लिए न जाने कितनो का सहारा लेना पड रहा है। श्री कौशिक ने कहा कि विपुल गोयल ने क्षेत्र की जनता का विश्वास खो दिया है। क्षेत्र की जनता उनसे काफी नाराज है, उन्होंने काम के नाम पर जनता से झूठे वायदे किए  थे और क्षेत्र की जनता को गुमराह किया है।



उन्होंने कहा कि पहले भी उन्होंने डिजिटल रैली की थी वह भी पूरी तरह विफल रही थी। उस को देखते हुए उन्होंने इस रैली को सफल बनाने के लिए काफी हथकंडे अपना रहे है। इसी कारण दूसरे हल्के के विधायकों व हारे हुए प्रत्याशियों की शरण ले रहे हैं। विपुल गोयल अपने क्षेत्र की जनता और स्वयं अपने ऊपर से विश्वास खो बैठे हैं। इससे साफ है कि उन्होने पिछले 4 वर्ष के कार्यकाल में वह जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और इस लिए जनता भाजपा को 2019 के चुनावों में आईना दिखा देगी। श्री कौशिक ने कहा मंत्री यूं तो त्यौहारों पर जाकर स्लम कालोनियों खुद जाकर रजाईयां व मिठाईयां बांटने का नाटक करते हैं और जब कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को भाजपा सरकार उजाडती है तो यह वहां झांकते तक नहीं। विपुल गोयल ने स्लम कालोनियों के लोगो को रैली में भीड जुटाने के लिए आटा, चावल,चीनी, दाल व राशन दिया है और विधवाओं को नगदी का देने का लालच दिया है। 

Related posts

फरीदाबाद: एनआईटी में गोल चक्कर पार्क से सड़क पर आया जहरीला सांप, इंसान और जहरीला सांप का बचा जीवन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: वर्तमान प्रधान सतीश छाबड़ी सहित 68 कर्मचारियों ने अपनी आस्था जाहिर कर HSEB वर्कर यूनियन की सदस्यता ग्रहन की

Ajit Sinha

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे करवाने के आरोप में सरपंच को किया सस्पेंड।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x