Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : नहर टूटने से 50 एकड़ बिजाई की हुई सरसों की फसल हुई खराब, मुआवजे की मांग

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेंद्रगढ़: महेंद्रगढ़ के गांव झुक में नहर टूटने से नहर का पानी खेतों में बिजाई की हुई सरसो में घुस गया जिससे लगभग 50 एकड़ बिजाई की हुई सरसों की फसल खराब हो गई।  किसानों  ने  नहर विभाग की कार्यप्रणाली से खफा होकर जमकर नारेबाजी की व सरकार से मुआवजा देने की मांग की।

महेंद्रगढ़ क्षेत्र के  किसानों की  सरसों की फसल एकमात्र नकदी फसल मानी जाती है।  और किसान भी इस फसल को तैयार करने के लिए जी जान से मेहनत करता है।  इस  क्षेत्र के गांव झुक के किसानों ने बड़े अरमानों के साथ सरसों  बिजाई की थी  और उन्हें उम्मीद थी की  इस बार फसल भी अच्छी होगी परन्तु किसानो के अरमानों पर नहर विभाग की लापरवाही से  पानी फिर गया।  गांव झुक के   पास नहर टूटने से नहर का पानी खेतों में घुस गया जिस कारण लगभग 50 एकड़ सरसों की फसल जलमग्न  हो गई।  जिस कारण इस कुआं  भी पानी से भर गया।

Related posts

US slaps sanctions on Iran, ticks off Israel, goes after Russia

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : गौशाला में गौवंश सेवा ग्रुप के सदस्यों ने किया श्रमदान

Ajit Sinha

A Muslim man praying

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x