अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला:पंचकूला पुलिस ने करीब 4 वर्ष पुराने हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी रोहित उर्फ शिवा निवासी राजीव कॉलोनी,पंचकूला उम्र 25 साल को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2022 में दर्ज हत्या के मामले में वांछित था और लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था।यह मामला पंचकूला के सेक्टर-14 थाना में 16 अगस्त 2022 को आईपीसी की धारा 148, 149, 302, 201 व आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस टीम द्वारा आरोपी से वारदात के संबंध में गहन पूछताछ की गई। वर्ष 2022 में राजीव कॉलोनी क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात के बाद पुलिस ने मामले में नामजद कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

अब मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी रोहित उर्फ शिवा की गिरफ्तारी से जांच को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण मदद मिली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन: पंचकूला पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून से बचकर भागने वाले आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। लंबे समय से फरार अपराधियों के खिलाफ पंचकूला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

