Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद: BTW होटल के कर्मचारियों ने खाना खाने आए एक परिवार के लोगों को इतना ज्यादा पीटा की,वह पहुंच गया अस्पताल.केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :बिट्टू टिक्की वाला के मैनेजर और उसके करीब आधा दर्जन कर्मचारियों के खिलाफ एनआईटी थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किए हैं पर खबर लिखे जाने तक पुलिस इस मामले में किसी भी आरोपी कर्मचारियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। होटल के कर्मचारियों पर अपने ग्राहकों के साथ मारपीट करने का आरोप हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एनएच -2 निवासी एक परिवार के लोग रात के तक़रीबन पौने बारह बजे मेयर के कैंप ऑफिस के नजदीक बिट्टू टिक्की वाला ( बीटीडब्लू ) खाना खाने के लिए गए थे जिनमें दो जेंट्स, दो महिलाएं व 3 -4 बच्चे थे। खाना खाने के बाद बिल देने को लेकर होटल के एक कर्मचारी के साथ नौक झोंक होने लगा, फिर दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गई जोकि बाद में मारपीट का रूप ले लिया। बताया गया हैं कि होटल के कर्मचारियों ने मिल कर अपने जेंट्स ग्राहक की पीट पीट कर खून से लथपथ कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और इसके बाद पुलिस ने घायल जेंट्स ग्राहक को ईलाज हेतु हॉस्पिटल ले गई। इसके बाद पीड़ित पक्ष के एक महिला की शिकायत पर आरोपी बीटीडब्लू होटल के मैनेजर व अन्य 4 -5 कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

I find Deepika Padukone very stylish: Radhika Apte

Ajit Sinha

भाजपा की सरकार में जवान हो रहे हैं शहीद और किसान हैं आत्महत्या को मजबूर – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

प्रदेश की एक लाख से अधिक शालाओं में कहानी उत्सव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x