Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : सरकार द्वारा दी जाने वाली निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ हर मरीज को मिलना चाहिए,एसडीएम विक्रम

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेंद्रगढ़: प्रदेश सरकार द्वारा मरीजों की निशुल्क दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अस्पताल में अपनी विभिन्न बीमारियों का ईलाज करवाने के लिए आने वाले हर व्यक्ति को हर हाल में मिलना चाहिए। मरीजों को दिए जाने वाले उपचार में किसी प्रकार की कौताही के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिना किसी सूचना एवं मंजूरी लिए अस्पताल का स्टाफ अपनी डयूटी से अनुपस्थित ना रहे।

उक्त निर्देश एसडीएम विक्रम आईएएस ने मंगलवार को सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ का औचक निरीक्षण करने उपरांत एसएमओ, चिकित्सकों एवं अस्पताल के कर्मियों को दिए। उन्होंने अस्पताल में स्टाफ की उपस्थिति चैक की तथा इसके साथ-साथ अस्पताल में उपलब्ध दवााईयों के बारे में भी जानकारी ली।। एसडीएम ने अस्पताल में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का ईलाज करवा रहे मरीजों का हालचाल पूछा तथा कहा कि उपचार के दौरान अगर चिकित्सक बाहर से दवाईयां लाने के लिए लिखें तथा अस्पताल से दवाईयां ना दी जाएं तो इसकी सूचना एसडीएम कार्यालय में दी जाए ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके।

विक्रम आईएएस ने कहा कि डाक्टर का दर्जा भगवान से बढ़कर होता है  इसलिए अपने पवित्र पेशे के अनुरूप चिकित्सक अस्पताल में आशा एवं विश्वास के साथ आने वाले मरीजों की बीमारियों का विनम्रता एवं कर्तव्यप्रायणता के साथ निशुल्क दवाईयां देकर उपचार करें। ऐसा करने से मरीजों की सच्चे दिल से दुआएं एवं सहानुभूति मिलती है। इस संदर्भ में एसएमओ सुरेन्द्र यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सामान्य अस्पताल में सभी प्रकार की दवाईयां उपलब्ध हैं तथा अस्पताल में आने वाले मरीजों की निशुल्क जांच एवं निशुल्क दवाईयां देकर उपचार किया जा रहा है।

Related posts

जींद में पायलट परियोजना शुरू की गई

Ajit Sinha

फरीदाबाद :एक महिला ने कथावाचक और पुलिस से परेशान होकर एसीपी ऑफिस में जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की भी कोशिश की।

Ajit Sinha

मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x