Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, एक हेड कांस्टेबल जख्मी-वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा सेंट्रल के थाना इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की सनसनीखेज हत्या के मामले में बड़ा अपडेट हुआ है। पुलिस हिरासत में मौजूद मुख्य आरोपित बलराज को जब हत्या में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी के लिए ले जाया गया, तो उसने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में एक हेड कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल आरोपित  बलराज को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

मासूम बच्ची की हत्या के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए आरोपी बलराज को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने वारदात में इस्तेमाल चाकू डी पार्क चौकी के पास ग्रीन बेल्ट में छिपाया है। पुलिस टीम आरोपी को निशानदेही पर चाकू बरामद कराने के लिए मौके पर लेकर पहुंची थी। झाड़ियों से चाकू बरामद कराने के तुरंत बाद आरोपी बलराज ने वहां पहले से छिपाकर रखी .32 बोर की पिस्टल निकाल ली और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में थाना इकोटेक-3 में तैनात हेड कांस्टेबल रवि कुमार गोली लगने से घायल हो गए।पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी बलराज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मुख्य आरक्षी और आरोपी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बलराज को मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस ने एक .32 बोर की अवैध पिस्टल, 3 खोखा कारतूस और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।डीसीपी, सेंट्रल नोएडा ने बताया कि पुलिस द्वारा दो घायलों को अस्पताल लाया गया था। जिसमें एक पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल रवि कुमार हैं, जिनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है। वहीं दूसरे घायल आरोपी बलराज को गंभीर हालत में लाया गया था, जिसे परीक्षण और उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की वारदात के बाद पूरे इलाके में आक्रोश था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और एनकाउंटर के बाद अब मामले से जुड़े सभी कानूनी पहलुओं और आरोपी के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है। घायल हेड कांस्टेबल का अस्पताल में उपचार जारी है।

Related posts

 दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस.एन श्रीवास्तव ने दिल्ली में हिंसा के लिए उकसाने वाले दो किसान नेताओं के वीडियो जारी किए हैं -देखें

Ajit Sinha

पवन प्रॉपर्टी कारोबारी के कार्यालय पर फायरिंग करके एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो शार्प शूटरों को मुठभेड़ के बाद पकडे गए।

Ajit Sinha

एक गर्लफ्रेंड के दो बॉयफ्रेंड,एक बॉयफ्रेंड ने कहा, मेरी गर्लफ्रेंड से बात करना बंद कर दे,जब उसने बात नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x