Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 4 भाई -बहनों को तेज रफ़्तार स्कॉर्पियों गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, 2 भाइयों की दर्दनाक मौत, दोनों बहने हुई गंभीर से घायल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: रक्षाबंधन के त्यौहार बना कर आज शनिवार को लौट रहे 4 भाई बहनों को तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने उस समय कुचल दिया जब गुरुग्राम -फरीदाबाद रोड पर बस का इंतजार कर रहे थे। इस भीषण हादसे में 2 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल बहनों को इलाज के लिए फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस टीम ने दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया, और पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में थाना धौज में स्कॉर्पियो गाड़ी चलाने वाले के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही हैं।

पुलिस के मुताबिक अवधेश मांगर क्षेत्र में रहता था, रक्षाबंधन के दिन छोटा वास, दिल्ली निवासी उसका भाई अखिलेश व उसकी बहन सरोज और राजकुमारी तीनों अपने भाई अवधेश के घर मांगर , फरीदाबाद में आए थे। रक्षाबंधन त्यौहार मना कर आज शनिवार की सुबह लगभग 7 बजे गुरुग्राम -फरीदाबाद रोड, मांगर के पास फरीदाबाद के लिए बस पकड़ने के लिए आए थे, अपने तीनों भाई बहनों को अवधेश छोड़ने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान तेज रफ़्तार स्कार्पियों गाड़ी ने चारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाइयों अखिलेश और अवधेश की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दोनों बहने, सरोज और राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही मांगर पुलिस चौकी की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गए और घायल दोनों बहनों को फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पर दोनों बहनों का इलाज चल रहा है। और पुलिस ने दोनों भाई के शवों को नागरिक बादशाह अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया, और आज पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। थाना धौज , फरीदाबाद में स्कार्पिओ गाड़ी चला रहे शख्स के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

हरियाणाः नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, ध्वस्त।

Ajit Sinha

पुलिस में तैनात 31 हेड कांस्टेबल प्रमोट होकर एएसआई बने, पुलिस कमिश्नर डा. हनीफ कुरैशी ने दी बधाई।

Ajit Sinha

बिहार से पीछा करता हुआ आया, और लेबर ठेकेदार की गाजीपुर, फरीदाबाद में गोली मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x