Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़:मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने फरीदाबाद के रंजीत को 100000 रूपए मदद देने की घोषणा की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज फरीदाबाद के रणजीत कुमार को ₹100000 देते हुए उसके जीवन के सामाजिक स्तर को ऊपर उठाने में मदद की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा अपने साप्ताहिक कार्यक्रम कम की विशेष चर्चा के दौरान की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अपने साप्ताहिक कार्यक्रम कम की विशेष चर्चा के दौरान जब मुख्यमंत्री फोन के जरिए विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से बात कर रहे थे तब चर्चा के दौरान ही फरीदाबाद के रहने वाले रणजीत कुमार ने अपनी पारिवारिक स्थिति बताते हुए मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई।

रणजीत कुमार ने कहा कि उसने ₹200000 बैंक से मदद लेकर एक छोटा व्यापार शुरू किया है। जिससे वह अपनी पारिवारिक स्थिति और भी मजबूत कर सके। लेकिन उसे अपने व्यापार को विकसित  करने के लिए कुछ और वित्तीय सहायता की जरूरत है।मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने तुरंत ही उसको ₹100000 की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा हरियाणा सरकार अंत्योदय की भावना से काम करते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य कर रही है। इसी क्रम में यदि कोई व्यक्ति अपनी कार्य कुशलता के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत में सहयोग करता है,तो हरियाणा सरकार उसके साथ हर कदम पर खड़ी है।

Related posts

कोतवाली थाना पुलिस ने बाला जी होटल में छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक हरकतें करते, 37 लड़के -लड़कियों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की साई धाम मंदिर में बड़ी ही धूमधाम के साथ 25 गरीब लड़के-लड़कियों की सामूहिक शादियां कराई गई-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार।

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x