Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: धान के निर्यात पर लगी रोक हटाकर एक्सपोर्ट ड्यूटी को खत्म करे सरकार- हुड्डा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने धान की सुचारू खरीद के लिए सरकार को कई सुझाव दिए हैं। उन्होंने मांग की है कि सेलरों के कोटे में उचित बढ़ोतरी की जानी चाहिए। क्योंकि कोटा कम होने की वजह से मंडी में धान खरीदने वालों की संख्या बेहद कम है। इसके चलते ना सुचारू तौर पर खरीद हो पा रही है और ना ही किसानों को उचित रेट मिल रहा है। किसानों को प्रति क्विंटल 200 से 300 रुपये का घाटा हो रहा है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आगे कहा कि सरकार को किसानों की समस्या के समाधान के लिए रिलीज ऑर्डर जारी करने चाहिए। ताकि खरीददार अपने आसपास की मंडियों में जाकर भी खरीद कर सकें। प्राइवेट एजेंसियों को यह छूट मिलने से खरीददार बढ़ंगे और किसानों को ज्यादा रेट मिलने की संभावना बढ़ेगी। नेता प्रतिपक्ष ने धान के निर्यात से रोक हटाने की मांग को भी दोहराया। साथ ही उन्होंने कहा कि एक्सपोर्ट ड्यूटी को भी खत्म किया जाना चाहिए ताकि किसानों को अंतरराष्ट्रीय मार्केट के ऊंचे दामों का लाभ मिल सके। हुड्डा ने बताया कि उन्होंने कई मंडियों का दौरा करके किसानों की समस्याओं को जाना है। इसी आधार पर वह सरकार को सुझाव दे रहे हैं। बीजेपी-जेजेपी सरकार द्वारा अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़कर किसानों को ‘मेरी फसल, मेरा ब्यौरा’ जैसे पोर्टल के हवाले करना न्यायोचित नहीं है। क्योंकि हरेक खरीद सीजन में ये पोर्टल काम करना बंद कर देते हैं, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ती है।

Related posts

हरियाणा: जेजेपी के संगठन में विस्तार, कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में 48 पदाधिकारी बनाए

Ajit Sinha

21वीं सदी में हरियाणा बेरोजगारी का चैंपियन – राहुल गांधी

Ajit Sinha

जब भी कांग्रेस बीजेपी सरकार को घेरती हैं, तो उनका कमल खिल उठता हैं, “जन आक्रोश रैली” में घेरा तो, 3 राज्यों में कमल खिल उठा।    

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x