Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: एसवाईएल पर पंजाब की मान सरकार को अपनी हठ छोड़नी होगी: राम बिलास शर्मा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने एसवाईएल पर आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा अपना हक लेकर रहेगा। वहीं उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की नीति फूट डालो और राज करो की रही है। आम आदमी पार्टी पंजाब के नेता भी कांग्रेस की इसी नीति पर काम कर रहे हैं। चंडीगढ़ में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने पूर्व सीएम हुड्डा के ब्राह्मण समाज से डिप्टी सीएम बनाने के बयान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले हुड्डा अपनी खैर मनाएं।

रामबिलास शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के हक में फैसला काफी पहले ही दे दिया था। अदालत ने दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री को बैठकर फैसला करने को कहा था लेकिन पंजाब हमारा हक देने को राजी नहीं है तो अब सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार पंजाब सरकार को लगाई है। उन्होंने कहा कि एसवाईएल पर पंजाब सरकार को अपनी हठ छोड़नी होगी। शर्मा ने कहा कि वे जल्द ही एसवाईएल मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे।

Related posts

ई सर्विस बुक बनने से सरकारी कर्मचारियों को मिली कई सुविधाएं, पदोन्नति और छुट्टियों के मामलों में नहीं होगी कोई परेशानी

Ajit Sinha

एडीजीपी ममता सिंह और भारतीय पुलिस सेवा के 4 नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने लॉकडाउन में साइबर अपराध से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी: एडीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x