Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद राष्ट्रीय हरियाणा

फरीदाबाद:क्रिकेटर ऋषभ पंत की जीवन बचाने वाले चालक और परिचालक को किया जाएगा सम्मानित : मूलचंद शर्मा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरिद्वार से पानीपत आ रही हरियाणा रोडवेज की बस के चालक और परिचालक ने बचाई भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने मौके पर पुलिस और एंबुलेंस को बुलाकर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को अस्पताल पहुंचाया है।

इस मामले पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी समय-समय पर लोगों की मुसीबत के समय मदद करते हैं। साथ ही कई बार बस में कीमती सामान रह जाने पर भी ईमानदारी का परिचय देकर उन्हें उनके मालिक तक पहुंचाते है। उन्होंने फिर एक अच्छा कार्य इंसान की जान बचा कर किया है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि ऐसे सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि जब भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की गाड़ी एक्सीडेंट हुई, उसी समय पीछे से हरियाणा रोडवेज की हरिद्वार से पानीपत आ रही थी। बस के चालक सुशील सिंह और परिचालक परमजीत ने इस घटना को देखते ही बस रोक ली और कार में सवार भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को बाहर निकालने में मदद की।

Related posts

पलवल:रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने के सनसनीखेज मामले में आरोपित पति अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ढोल वाले अर्जुन को दिहाड़ी के 350 रूपए देने के बदले पीट -पीट कर हत्या करने के मुख्य आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यरो ने फरीदाबाद नगर निगम के एसई रवि शर्मा को 50000 व क्लर्क को 90000 रिश्वत लेते किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x