Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक

राहुल गांधी बोले- कांग्रेस शासित राज्यों में होगी जाति जनगणना


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को चार घंटे तक चली कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में जातिगत जनगणना को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। कांग्रेस कार्य समिति ने सर्वसम्मति से देश में जातिगत जनगणना का समर्थन किया। कांग्रेस शासित राज्यों में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।  इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, संचार विभाग के महासचिव जयराम रमेश भी मौजूद थे।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में जातिगत जनगणना पर चर्चा हुई और सभी ने इसका समर्थन क‍िया। कांग्रेस के मुख्यमंत्री भी अपने राज्यों में जाति आधारित गणना कराएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह निर्णय लिया है कि हम जाति आधारित जनगणना को लागू करेंगे। भाजपा पर जातिगत जनगणना कराने के लिए कांग्रेस दबाव बनाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि आज हिंदुस्तान के ग़रीबों, ओबीसी, दलित और आदिवासियों के हक की बात है। हिंदुस्तान के भविष्य के लिए जातिगत जनगणना जरूरी है। जातिगत जनगणना के बाद विकास का एक नया रास्ता खुलेगा। कांग्रेस पार्टी इस काम को पूरा करके दिखाएगी। कांग्रेस जो वादा करती है, उसे तोड़ती नहीं है। आज दो हिंदुस्तान बन रहे हैं। एक अडानी वाला, दूसरा सबका। इसलिए कांग्रेस द्वारा जाति आधारित गणना के बाद आर्थिक सर्वे भी कराया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि देश जातिगत जनगणना चाहता है। जातिगत जनगणना हिंदुस्तान का एक्सरे है। देश में किसकी कितनी आबादी है? देश के संस्थानों में ओबीसी, दलित, आदिवासी कितने हैं? देश के धन और संपत्ति में इन वर्गों की कितनी हिस्सेदारी है। इसका जवाब जातिगत जनगणना और आर्थिक सर्वे से ही मिल सकता है।राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस के चार मुख्यमंत्रियों में से तीन मुख्यमंत्री ओबीसी हैं। भाजपा के दस मुख्यमंत्रियों में से सिर्फ एक मुख्यमंत्री ओबीसी हैं। पीएम मोदी ओबीसी के लिए काम नहीं करते हैं, वे सिर्फ ओबीसी वर्ग का ध्यान भटकाते हैं। ओबीसी, दलित, आदिवासी को कितनी भागीदारी मिल रही है, आरएसएस और प्रधानमंत्री मोदी इससे ध्यान भटकाते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की ज्यादातर पार्टियां जाति आधारित गणना का समर्थन करेंगी। एक-दो पार्टियों की राय अलग हो सकती है, लेकिन अधिकतर पार्टियां इसका समर्थन करेंगी।  राहुल गांधी ने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असामनता को लेकर गुस्से में है। अडानी जैसे लोग अमीर होते जा रहे हैं और किसान-मजदूर गरीब होते जा रहे हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस जीत दर्ज करने जा रही है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ , कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकारों ने जो काम किया है, वह पूरी दुनिया में ऐतिहासिक है। कांग्रेस सरकारें लगातार जनता के हितों के लिए काम कर रही हैं। कांग्रेस की राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की योजना बना रही है।

Related posts

डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन फेल, मरम्मत के लायक भी नहीं रहे – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

विपक्ष की भूमिका निभाने की बजाय बीजेपी की बी-टीम की तरह काम करती रही इनेलो – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

शिक्षा मंत्री आतिशी की स्कूल विजिट की श्रृंखला जारी, स्कूल में स्टूडेंट्स से पढ़ाई पर बातचीत कर की दिन की शुरुआत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x