Athrav – Online News Portal
खेल गुडगाँव

गुरूग्राम में जारी नमो क्रिकेट लीग के प्रतिभागी युवाओं का उत्साह बढ़ाने पहुंचे केबिनेट मंत्री विपुल गोयल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जारी “नमो क्रिकेट लीग” में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरूण भंडारी और हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने आयोजन में शिरकत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में नमो किक्रेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। गुरुग्राम जिला में आयोजित इस टूर्नामेंट में 96 टीम हिस्सा ले रही है। इस आयोजन के माध्यम से “नशे को ना, क्रिकेट को हाँ” का महत्वपूर्ण संदेश दिया जा रहा है।शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि नमो क्रिकेट लीग का उद्देश्य खेल को बढ़ावा देना तथा युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना है।

इस पहल के माध्यम से युवाओं को खेलों से जुड़कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी जो कि इस लीग के संयोजक भी है, ने कहा कि युवाओं को खेलों के माध्यम से अपनी ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल करना चाहिए। खेलों के माध्यम से ही जीवन में अनुशासन, स्वास्थ्य और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने सफल आयोजन के लिए टूर्नामेंट के आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा प्रतियोगिताओं से ही हमें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। जिस प्रकार इसप्रतियोगिता से “नशे को ना, क्रिकेट को हाँ” का संदेश दिया जा रहा है वह युवा शक्ति में नई ऊर्जा का संचार करेगा। गुरुग्राम में नमो क्रिकेट लीग की संयोजक एडवोकेट अनिता त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया और चार दिवसीय इस क्रिकेट लीग के बारे में आवश्यक जानकारी दी।

Related posts

आध्यात्म एवं मानवता का दिव्य संगम 75वां वार्षिक निरंकारी संत समागम।

Ajit Sinha

अपराध शाखा  ने फॉर्चून कंपनी के नकली सरसों तेल बनाने वाली एक कंपनी का किया भंडाफोड़, नकली तेल बरामद। 

Ajit Sinha

अपराधियों के अवैध संपत्ति पर चला पुलिस प्रशासन का बुलडोजर , किया ध्वस्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x