Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में दोबारा से कांग्रेस सरकार बनने पर कराई जाएगी जाति जनगणना- प्रियंका गांधी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई  दिल्ली:छत्तीसगढ़ के कांकेर में नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दोबारा से कांग्रेस सरकार बनने पर बिहार की तर्ज पर जाति जनगणना कराई जाएगी। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में 10 लाख आवास गरीबों को दिए जाएंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी महासचिव कुमारी सैलजा, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांकेर जिले को 866 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी गई। 

महासम्मेलन में उमड़े जनसमूह के बीच प्रियंका गांधी ने कहा कि पंचायत और नगरीय निकाय विकास के मूल स्तंभ हैं। पंचायतों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कांग्रेस सरकार ने दिया था। कांग्रेस ने पंचायती राज लागू करके जनता के हाथ में सत्ता सौंपी थी। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने पंचायतों को और मजबूत बनाकर विकास का बेहतरीन मॉडल पेश किया है। भाजपा शासित प्रदेशों में पंचायतों के वित्तीय अधिकार कम किए जा रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने कानून पास करके पंचायतों प्रतिनिधियों को और भी मजबूत बनाया है। आज स्थानीय निकायों के लिए विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित हुआ है। बस्तर में एशिया का सबसे बड़ा मिलेट प्रोसेसिंग प्लांट है। कोदो, कुटकी, रागी, ज्वार की खेती किसानों की आय बढ़ा रही है। बस्तर पर्यटन क्षेत्र बना। इससे रोजगार मिल रहे हैं। संस्कृति को बढ़ावा मिला है। छत्तीसगढ़ में 60 से ज्यादा वनोपज आज  समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे हैं। 40 लाख लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया। औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का मानदेय बढ़ाया। मितानिन बहनों को प्रतिमाह 2200 रुपये अतिरिक्त मिल रहे हैं। दाई दीदी क्लीनिक शुरू हुए। स्वामी आत्मानंद स्कूल में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण मिला। सरकारी कॉलेजों में लड़कियों को स्नातक शिक्षा मुफ्त मिल रही है। जहां-जहां भगवान राम जी और माता सीता के चरण पड़े, उनमें से 75 स्थलों की पहचान कर उन्हें पर्यटन तीर्थों के रूप में विकसित किया जा रहा है। बीपीएल परिवारों का पांच लाख तक निशुल्क इलाज हो रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण का मेहनताना बढ़ाकर चार हजार रुपये किया गया है। गौठान योजना से आवारा पशुओं की समस्या खत्म हुई। किसानों के कर्ज माफ़ हुए। धान की खरीद के सबसे ज्यादा दाम मिल रहे हैं। जेनेरिक दवाइयों पर 50 से 75 प्रतिशत तक छूट मिल रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसान, गरीब, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों को मजबूत करने का काम किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा शासन में हिंसा, भय और उत्पीड़न का माहौल था। बस्तर आने से लोग डरते थे। निर्दोष आदिवासियों को जेल में डाला दिया जाता था। कांग्रेस सरकार ने परिश्रम करके छत्तीसगढ़ को इस माहौल से निकाला है। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को चाइना के सामान की तरह बताया। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी खोखली हैं। 15 लाख नहीं किसी को नहीं मिले, युवकों को रोजगार नहीं मिला। देश में 45 सालों में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। देश में किसान एक दिन में 27 रुपये कमाता है, वहीं पीएम मोदी के उद्योगपति मित्र एक दिन में सोलह सौ करोड़ रुपये कमा रहे हैं। मोदी सरकार ने किसानों की कमर तोड़ दी है। नोटबंदी और जीएसटी से छोटे उद्योगों, दुकानों को तबाह कर दिया। देश की जनता महंगाई से परेशान है। प्रधानमंत्री मोदी देश की सारी संपत्ति अपने उद्योगपति मित्रों को दे रहे हैं।पीएम मोदी अपने लिए आठ हज़ार करोड़ का एक हवाई जहाज खरीदते हैं। 20 हजार करोड़ का नया संसद बनाते हैं। 27 हजार करोड़ का एक यशोभूमि हॉल बनता है। प्रधानमंत्री मोदी के पास अपनी शान और अपने उद्योगपति मित्रों के कर्ज माफ़ करने के लिए पैसा है। मगर जब उनसे कहा गया कि किसानों का कर्ज माफ कर दो, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दे दो, तो कहते हैं कि पैसे नहीं हैं। आज सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के उद्योगपति मित्र मौज कर रहे हैं।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान बर्दाश्त नहीं; ममता बनर्जी से अपने इस मंत्री को तुरंत कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी कैबिनेट और दो करोड़ दिल्लीवासियों के साथ मनाई “दिल्ली की दिवाली”

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार हरियाणा को दीमक की तरह खा रहा है – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x