Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

राजकीय रेलवे पुलिस ने प्लेटफार्म से अपहत मासूम बच्ची को मात्र 24 घंटों में किया बरामद, दंपति गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली : आज हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 -7 से दो साल की मासूम बच्ची की अपहरण करने के मामले में एक दंपति को राजकीय रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं, पुलिस ने उसके कब्जे से सकुशल बच्ची को बरामद कर ली हैं। जीआरपी थाने में दोनों पति -पत्नी के खिलाफ अपहरण सहित विभिन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।
रेलवे ,डीसीपी दिनेश कुमार गुप्ता का कहना हैं कि एक शख्स ने राजकीय रेलवे पुलिस के थाने में एक लिखित शिकायत दी कि वह लोग महाराष्ट के रहने वाले हैं और उनके गांव में इन दिनों बाढ़ आई हुई हैं। इस कारण से परिवार के 10 -12 लोग दिल्ली आ गए थे। बाकि के सभी लोग यहां से चले गए और दोनों पति -पत्नी व उसकी बच्ची हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 -7 पर ट्रैन से उतरे थे और वह लोग वहीँ पर एक चादर बिछा कर सो गए जब उनकी नींद खुली तो देखा कि उनकी बच्ची गायब हैं।



उनका कहना हैं कि शिकायतकर्ता अपने स्तर पर पहले तो बच्ची की तलाश की जब उन्हें बच्ची नहीं मिली तो इस घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर, तत्परता से कार्रवाई शुरू कर दी.जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी की पहचान की जिसका नाम रति भवन उर्फ़ राजू हैं जोकि गौंडा ,उत्तरप्रदेश का रहने वाला हैं, को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि अपहत बच्ची को उसके ससुराल ,जीवन नगर ,गाजियाबाद ,उत्तरप्रदेश में पत्नी के पास हैं। वहां से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया और दोनों -पति पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी रति भवन उर्फ़ राजू ने पुलिस को बताया कि उसकी दूसरी शादी हैं और उसने अपना नसबंदी करा रखा हैं, उसकी पत्नी की इक्छा थी बच्चे की. जोकि काफी समय से कह रही थी, के बाद उसकी इक्छा पूरी करने के लिए बच्ची का अपहरण किया था।

Related posts

करेंसी में ट्रेडिंग करने के डीमैट खाता खुलवा कर ठगी करने वाले गैंग पर्दाफाश कर एक साइबर ठग अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राशन डिपो संचालक से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले आरोपित को अपराध शाखा -65 की टीम के हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के लिए सिम कार्ड की आपूर्ति करने वाला एक साइबर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे, 5000 फर्जी सिम कार्ड, 25 मोबाइल बरामद

Ajit Sinha
error: Content is protected !!