Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

न्यूयार्क में ट्रंप के समर्थक और विरोधी प्रदर्शकारी आमने-सामने

संवाददाता ,न्यूयार्क : ट्रंप टावर के बाहर जब एक ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कुछ धुर समर्थक और दूसरी ओर ट्रंप विरोधी कुछ प्रदर्शनकारी आमने-सामने की स्थिति में आए तो यह साफ हो गया कि दोनों पक्षों के बीच की खाई कितनी गहरी हो चुकी है। ट्रंप के समर्थन में कल यहां आयोजित हुआ प्रदर्शन 20 जनवरी को उनके शपथग्रहण करने के बाद से राष्ट्रपति के गृहनगर में हुआ पहला सबसे बड़ा प्रदर्शन था। प्रदर्शनकारियों ने अपने साथी अमेरिकियों से अपील की कि वे राष्ट्रपति को एक मौका दें। इन प्रदर्शनकारियों ने सात मुस्लिम बहुल देशों से आने वाले लोगों पर लगाए गए विवादित यात्रा प्रतिबंध का समर्थन किया।

इन प्रदर्शनकारियों के हाथ में पकड़े सफेद बैनर पर लिखा था, ‘‘ट्रंप युग का स्वागत करें।’’ ट्रंप समर्थकों के प्रदर्शन करने के दौरान कुछ ही समय बाद ट्रंप विरोधी पर सड़क पर उतर आए और वे अपने संदेश सुनाने के लिए आतुर थे। ट्रंप के विरोधी ‘‘न प्रतिबंध, न दीवार, शरणार्थियांे का यहां स्वागत है’’ के नारे को गीत के रूप में गा रहे थे।

हालांकि पुलिस ने दोनों समूहों को एक दूसरे से अलग रखा।

Related posts

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों को अपना योगदान बेहतर तरीके से पेश करने की जरूरत : प्रसाद

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग न्यूज़: इस समय, पश्चिम एशिया के हालात चिंताजनक हैं : प्रधानमंत्री

Ajit Sinha

PM Narendra Modi faces biggest election test since 2014 landslide

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x