Athrav – Online News Portal
नोएडा

इलेक्ट्रॉनिक शॉप की बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर में लगी भीषण आग, छह गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा : नोएडा के सेक्टर 9 में स्थित एक बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर पर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई । बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी मौके पर पहुंची दमकल की 6 गाड़ियों ने आधे घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. इस दौरान चलाए गए सर्च ऑपरेशन में थर्ड फ्लोर पर एक आदमी बेहोशी की हालत में मिला, उसे इलाज के लिए कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ये नोएडा के बी-1 सेक्टर 9 स्थित मिलेनियम हार्डवेयर की दुकान है जिसके सेकंड फ्लोर पर आग लगने की सूचना बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने दमकल विभाग को दी थी, सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आग दूसरे फ्लोर पर लगी थी। यहां इलेक्ट्रिक का सामान था। सामान ज्यादा होने की वजह से बिल्डिंग में धुआं काफी भर गया था। वेंटिलेशन नहीं होने से ये धुआं तीसरे फ्लोर पर भर गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की 6 गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया. सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। सीएफओ ने बताया कि सेकंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिकल सामान ज्यादा होने की वजह से बिल्डिंग में धुआं काफी भर गया था। वेंटिलेशन नहीं होने से ये धुआं तीसरे फ्लोर पर पहुंच गया। आग लगते ही दुकान में मौजूद लोग बाहर निकल गए। जिससे उनकी जान बच गई. लेकिन आग बुझाने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें तीसरे तल पर एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। उनकी पहचान केयरटेकर हरि सिंह हैं , उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत अब ठीक है। सीएफओ ने बताया कि फैक्ट्री में फायर एनओसी ले रखी थी। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आग कैसे लगी।

Related posts

टीचर के साथ दुष्कर्म करने वाला स्कूल का संचालक मोहित नागर गिरफ्तार

Ajit Sinha

राहत की फुहार रूप में बरसी बारिश, बरस रही सावन की बूंदों से किसानों के चेहरे खिल उठे,उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

Ajit Sinha

उडिसा एव विशाखापट्टनम से बड़ी मात्रा गांजा तस्करी कर एनसीआर में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, 51 किलो गांजा, बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x