Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश नोएडा वीडियो

लॉकडाउन की अवधि के दौरान वाहन टैक्स में छूट की मांग को लेकर नोएडा बस एसोसिएशन का जोरदार प्रदर्शन-देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के मद्देनजर किए गए लॉकडाउन की अवधि के दौरान वाहन टैक्स में छूट की मांग को लेकर नोएडा बस एसोसिएशन ने वीरवार को सेक्टर-35 स्थित एआरटीओ दफ्तर पर जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एआरटीओ को सौंपा। 
एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप धूपर और महासचिव अनिल दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री के सम्मुख तीन मांगे रखी गई हैं। उनमें शासन की गाइडलाइन के अनुसार 6 महीने का वाहन टैक्स माफ करने, शेष 6 महीने की अवधि के लिए पेनल्टी के बिना टैक्स वसूलने और ऑल इंडिया बस परमिट की व्यवस्था मुख्यालय से हटाकर संभागीय स्तर पर करने की मांग की गई है। 

प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एआरटीओ एके पांडेय को सौंपा। एआरटीओ एसोसिएशन की समस्याओं स्थानीय स्तर पर भी समाधान करने का भरोसा दिया। इस मौके पर नोएडा संयुक्त ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी वेदपाल सिंह, कोषाध्यक्ष निरंकार सिंह, बीडी शर्मा, आलोक कुमार, सुधीर अवाना, रमेश छिब्बर और कौशल अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Related posts

सिरफिरे आशिक ने हैवानियत की सारी हदें पार की,लड़की को चौथी मंजिल से फेक ,उसके शव लेकर गया भाग-वीडियो

Ajit Sinha

इलेक्ट्रिकल पैनल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां ढाई घंटे के बाद काबू पाया।

Ajit Sinha

मथुरा: एंबुलेंस का अधिक किराया वसूल करने वालों के खिलाफ की जानी चाहिए सख्त कार्रवाई- विनोद दीक्षित                

Ajit Sinha
error: Content is protected !!