Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद:सर्वोदय फाउंडेशन के एनिमल हॉस्पिटल को मिला स्टड्स एक्सेसरीज और एस.बी.आई का सहयोग


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : बेज़ुबान जीवों की समय पर जांच और इलाज के लिए अच्छी मेडिकल सुविधाओं के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित रूप से हॉस्पिटल तक लाने-ले जाने का इंतजाम भी ज़रूरी है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए, सर्वोदय हॉस्पिटल ग्रुप के ‘सर्वोदय फाउंडेशन’ ने गुरुवार को फरीदाबाद के ‘देवाश्रय एनिमल हॉस्पिटल’ में कई नई सुविधाओं का शुभारम्भ किया। पेट से जुड़ी समस्याओं की जांच के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई गई है और बड़े जानवरों को उठाने व लाने-ले जाने में मदद के लिए एडवांस्ड मैकेनिकल लिफ्टिंग सिस्टम से लैस एक बड़ी एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध की गई है।

स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड के सहयोग से हॉस्पिटल में एक नए विंग की शुरुआत की गई, जबकि एसबीआई के सहयोग से बड़ी एम्बुलेंस और अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई गई है। इस सहयोग से देवाश्रय एनिमल हॉस्पिटल में मेडिकल सुविधाएँ और मज़बूत होंगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के प्रतिनिधि डिप्टी जनरल मैनेजर सुमित सिंह पवार, रीजनल मैनेजर प्रशांत प्रकाश और चीफ मैनेजर श्वेता चौबे व राहुल अस्थाना मौजूद रहे। स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड की ओर से चेयरमैन मधु भूषण खुराना, मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ भूषण खुराना; एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर चांद खुराना और गरिमा खुराना भी उपस्थित थे।समय पर उचित इलाज के लिए ऐसी सुविधाओं का होना ज़रूरी है, जिनसे बेज़ुबान जीवों की स्थिति का आकलन किया जा सके और उन्हें सही इलाज मिल सके। इसके साथ ही, ज़रूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित रूप से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की व्यवस्था भी ज़रूरी है। ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराना बेज़ुबान जीवों के स्वास्थ्य और बेहतर देखभाल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सर्वोदय फाउंडेशन की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती अंशू गुप्ता ने कहा, “बेज़ुबान जीवों के प्रति संवेदना के साथ-साथ उनकी देखभाल के लिए जरूरी सुविधाएं भी उतनी ही अहम हैं। देवाश्रय एनिमल हॉस्पिटल के बेहतर बनाए गए हिस्से, अल्ट्रासाउंड मशीन और मैकेनिकल लिफ्टिंग सिस्टम से लैस बड़ी एम्बुलेंस की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें उम्मीद है कि यह पहल और लोगों व संस्थाओं को भी जीवों की देखभाल में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी।”स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी जनरल मैनेजर सुमित सिंह पवार ने कहा, “समय पर मेडिकल सुविधा मिलने से मुश्किल में फँसे बेज़ुबान जीवों के इलाज में बड़ा फर्क आ सकता है। बड़ी एम्बुलेंस की मदद से उन्हें समय पर हॉस्पिटल पहुँचाकर इलाज दिलाना आसान होगा, वहीं आधुनिक जाँच उपकरणों से उनकी बेहतर जाँच और देखभाल में मदद मिलेगी। हमें खुशी है कि इस पहल के ज़रिये जीवों की बेहतर देखभाल के लिए जरूरी सुविधाओं को मजबूत करने में सहयोग दिया जा रहा है।” स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड ने अपनी CSR पहलों के तहत सर्वोदय हॉस्पिटल में बच्चों के इलाज के लिए भी सहयोग दिया है। कंपनी के चेयरमैन मधु खुराना ने कहा, “एनिमल हॉस्पिटल सिर्फ इलाज की जगह नहीं है। यह मुश्किल में फंसे बेज़ुबान जीवों को ठीक होने का मौका देता है और उनकी देखभाल के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद करता है। हमें उम्मीद है कि देवाश्रय एनिमल हॉस्पिटल के अपग्रेड किए गए हिस्से से जीवों की जांच और इलाज के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।”स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ भूषण खुराना की पत्नी गरिमा खुराना को भी इस पहल में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। सर्वोदय फाउंडेशन का एनिमल वेलफेयर के क्षेत्र में काम, सर्वोदय हॉस्पिटल ग्रुप के सामुदायिक प्रयासों का ही एक हिस्सा है। इसके तहत घायल, बेसहारा या किसी अन्य कारण से परेशानी में पड़े जीवों की देखभाल की जाती है। देवाश्रय एनिमल हॉस्पिटल में शुरू की गई नई सुविधाएं जीवों तक बेहतर इलाज पहुँचाने की दिशा में एक व्यावहारिक कदम हैं, जिससे उनकी बेहतर देखभाल के लिए जरूरी जगह, उपकरण और अन्य संसाधन भी उपलब्ध किए जा सके।जो जीव पूरी तरह इंसानों की मदद पर निर्भर हैं, उनके लिए रेस्क्यू वाहन, जांच की सुविधाएँ और हॉस्पिटल में इलाज की व्यवस्था केवल अतिरिक्त सुविधाएँ नहीं हैं। ये समय पर इलाज और बेहतर देखभाल उपलब्ध कराने, जीवन बचाने और उन्हें स्वस्थ होने का एक और मौका देने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

Related posts

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज गांव गौछी में अवैध रूप से विकसित एक कॉलोनी में की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद बिग ब्रेकिंग:एक परिवार के जागने से एक शख्स की मौत, दूसरा शख्स पकड़ा गया, तीसरा शख्स हुआ फरार।

Ajit Sinha

आर्म्स लाइसेंस धारकों ने अपने-अपने आर्म्स को अगले दो दिनों के अंदर नजदीक के थानों में जमा कराए,अन्यथा कार्रवाई होगी।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x