Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

दिल्ली में महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पर बच्ची से यौन शोषण का लगा गंभीर आरोप -स्वाति मालीवाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आज अपने ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए कहा कि दिल्ली में महिला एवं बाल विकास विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर बैठे सरकारी अफसर पर बच्ची से यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने अभी तक उसको अरेस्ट नहीं किया है। दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। जिसका काम बेटियों की सुरक्षा करना था वही भक्षक बन जाए तो लड़कियाँ कहाँ जाए। जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की की तबियत ज्यादा ख़राब हैं , का अभी इलाज चल रहा हैं। आरोपित डिप्टी डायरेक्टर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 ( 2 ) 509 , 506 , 323 , 313 , 120 बी व पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हैं। यह भी पता चला कि ये मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद दिल्ली पुलिस आरोपित डिप्टी डायरेक्टर के घर पर जांच की कार्रवाई करने के लिए पहुंची।

Related posts

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी तलाकशुदा पत्नी के साथ फ्लैट में जहर खाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Ajit Sinha

पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश हुआ घायल।

Ajit Sinha

फेड बैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के बैंक मैनेजर व एक महिला स्टाफ सहित तीन आरोपितों को क्राइम ब्रांच -48 ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x