Athrav – Online News Portal
नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

देश की बढ़ती शक्ति से विपक्ष की हताशा उसकी भाषा और आचरण में दिख रही है-नितिन नवीन


अजीत सिन्हा/ नई दिल्ली 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज मंगलवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में विस्तारित राज्य कार्यकारिणी बैठक को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से जनता से संवाद, संपर्क और संबंध बढ़ाकर एनडीए सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का लोकतांत्रिकतरीके से जवाब देने और भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। इससे पूर्व नवीन ने विशाखापट्टनम स्थित प्रसिद्ध वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर, सिंहाचलम् में भगवान विष्णु के वराह-नरसिंह अवतार की विधिवतपूजा-अर्चना की। इसके पश्चात नितिन नवीन ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की बैठक की। उन्होंनेविशाखापट्टनम में पार्टी का ध्वज भी फहराया तथा आंध्र प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित प्रदर्शनीका अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान आंध्र प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पी.वी.एन.माधव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री  शिवप्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी , केंद्रीय मंत्री  भूपति राजू श्रीनिवास, आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री वाई. सत्य कुमार, प्रदेश संगठन महामंत्री  मधुकर सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे। 
नितिन नवीन ने कहा कि आज जब मैं संबोधन के लिए सभीके बीच खड़ा हुआ हूँ, तो मैं भारतीय जनता पार्टी के उन भविष्य के कार्यकर्ताओंको संबोधित कर रहा हूँ,जो 2047 के विकसित भारत के निर्माण के सपने को साकार करनेवाले हैं। भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता के लिए नहीं, विचार के लिए बनी है।विचारों को ही पार्टी कहीं न कहीं अपनी ताकत मानती है।विचार की इस यात्रा को, त्याग की इस यात्रा को और तपस्या की इस यात्रा को राष्ट्रप्रथम की यात्रा के साथ जोड़कर काम किया जाता है। जहाँ श्या मा प्रसाद मुखर्जी जी काराष्ट्रवाद, दीनदयाल उपाध्याय जी का अंत्योदय और श्रद्धेय भारत रत्नअटल बिहारी वाजपेयी जी का सुशासन है, वहीं आज इन तीनोंमंत्रों को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुशासन,अंत्योदय और राष्ट्रवाद को एक साथ आगे बढ़ाते हुए विकसित भारत के सपने को साकार करने में लगे हैं। आज जब हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठे हैं, तो इन बातों को इसलिए स्मरण कर रहे हैं, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का जो विस्तार और स्वरूप आजहम देख रहे हैं, उसके पीछे हुए संघर्षों और उन संकल्पों को याद रखना है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब वे अपने संघर्षोंकी चर्चा करते हैं, तो आज के दिन हमें वेंकैया नायडू जैसी शख्सियत कोभी याद करना चाहिए। आज भारतीय जनता पार्टी में ऐसी शख्सियत और ऐसा कार्यकर्ता भी है, जो कहीं न कहीं दीवार लेखन से अपने जीवन की शुरुआत करताहै, माइक्रोफोन लेकर बड़े-बड़े नेताओं के कार्यक्रमों के लिएआह्वान करता है और वही कार्यकर्ता एक दिन भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्षबनता है। यह सौभाग्य भी इस राज्य के लोगों और इस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को मिला है।हम इसकी चर्चा इसलिए कर रहे हैं कि जहां हमें लंबी दूरी के लिए आगे बढ़ना है, भारत के विकास को और भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना है, वहीं कहीं न कहीं अपनी जड़ों को भी ध्यान में रखना है।जो कार्यकर्ता यहाँ बैठे हैं, चाहे वह मंडल से लेकर जिला और प्रदेश तक का हो, उसे लगातार मजबूत करने में एक-एक कार्यकर्ता लगा हुआ है।आज पूरे 965 मंडलों के अध्यक्ष यहाँ उपस्थित होकर भाजपा के विकास और भारत के विकासका संकल्प लेने वाले हैं। मैं इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूँ। एक समयथा जब भाजपा के दो सांसद हुए थे और लोगों ने देश और दुनिया में सोचा कि भाजपा की शुरुआतअब शुरुआत में ही समाप्ति के दौर में है। लेकिन उस समय के नेताओं और उस कालखंड के नेतृत्वकर्ताओंने संघर्ष और परिश्रम को अपनी ताकत बनाया। आज हम कह सकते हैं कि उस समय संघर्ष को चुना, संगठन को गढ़ने का संकल्प लिया और जनता के बीच जाने काजो रास्ता तय किया, आज वही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी की देश में 22 राज्योंमें सरकारें हैं और केंद्र में भी लगातार तीसरी बार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार बनी है। आज के दिन मैं उन सभी हजारों कार्यकर्ताओंको नमन करता हूँ, जिनके तप, त्याग और परिश्रमके बल पर यह परिणाम हमें देखने को मिला है। नवीन ने कहा कि 2024 के चुनाव में 25 लोकसभा सीटोंमें से 21 सीटें एनडीए गठबंधन को मिलीं और 175 में से 164 विधानसभा सीटें मिलीं। यहपूरा आंकड़ा हमें और संघर्ष के लिए संकल्पित करता है। यह जीत हमारे लिए चुनौती है औरजिम्मेदारी है, जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। भाजपा, तेलुगु देशम पार्टी और जनसेना पार्टी के साथ मिलकर जोगठबंधन है, उसके माध्यम से मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और हमारे नेतृत्वकर्ताओंके नेतृत्व में विकास की योजनाओं और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है।यह गठबंधन केवल चुनावी समझौता नहीं, बल्कि विकास के नए अध्याय की शुरुआत है, जिसे राज्य की जनता के विकास और सेवा के भाव से आगे बढ़ायाजा रहा है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता एनडीए गठबंधन की सरकार की योजनाओं को जनता के बीचमें ले जाने के लिए लगातार तत्पर रहते हैं। सभी कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं, सरकार की उपलब्धियों और पार्टी के कार्यक्रमों को जनताके साथ सीधे संवाद के रूप में लेकर जाना है। यदि जनता के साथ संवाद, संपर्क और संबंध बना रहेगा, तो हम लगातार भारत के विकास और भाजपा के विकास में सफल होते रहेंगे। हमने सत्ताजरूर पाई, पर अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। यही असलीभाजपा की पहचान है और इसी पहचान के साथ भारतीय जनता पार्टी आज लगातार पूरे देश मेंकाम कर रही है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देशमें जिस प्रकार से केवल विकास की योजनाओं का शिलान्यास नहीं, बल्कि विकास की योजनाओं का उद्घाटन भी हो रहा है, वह इसका प्रमाण है।  नवीन ने कहा कि कल जब मैं आंध्र प्रदेश केविशाखापट्टनम में उतरा, तो उस भव्य एयरपोर्ट को देखने के बाद यह मन में आया किहमारी सरकार केवल शिलान्यास ही नहीं करती, बल्कि उद्घाटन भी करती है और योजनाओं को क्रियान्वयन तक संकल्प के साथ पूराकरने का काम करती है। आज  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मेंजिस प्रकार से भोगापुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमरावती के पुनर्निर्माण के लिए बड़े पैकेज के साथ योजनाएं देना, चाहे रायपुर-विशाखापट्टनम ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे हो, चाहे पुट्टपार्थी भारत में पांचवीं पीढ़ी का एएमसीए स्टील्थफाइटर जेट का इंटीग्रेशन टेस्टिंग सेंटर हो, ऐसी कई बड़ी योजनाएं केंद्र सरकार की तरफ से इस राज्य के विकास में लगातार जोड़नेका काम हमारे नेतृत्वकर्ता कर रहे हैं। मैंने इन योजनाओं की चर्चा इसलिए की है कि ऐसीकई और योजनाएं हैं। आज जिस प्रकार से आंध्र प्रदेश को तेज गति से विकास की ताकत डबलइंजन की सरकार से मिल रही है, आंध्र प्रदेश पूरे देश में एक अलग राज्य के रूप में विकासके पैमाने पर आगे बढ़ रहा है। यह सभी का साझा प्रयास है और इस प्रयास को और भी आगेलेकर जाना है। जनता के साथ सीधे संवाद के साथ जुड़ना है, तभी सरकार की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर पाएंगे।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज की राजनीतिकपरिस्थिति को भी हम सभी को ध्यान रखना है। एक ऐसी मानसिकता वाला विपक्ष हमारे सामनेहै, जो इस देश में असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देने का प्रयासकर रहा है। जिस प्रकार का रवैया विपक्ष का संसद में रहा और जिस प्रकार का रवैया कांग्रेसके नेताओं ने 15 अगस्त के दिन दिखाया और देश के लोकतंत्र का अपमान करने का काम कांग्रेसके नेताओं और विपक्ष के साथियों ने किया है। नेता प्रतिपक्ष ने जिस प्रकार के शब्दोंका प्रयोग देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के लिए किया है, यह हम सभी के लिए चिंता का विषय है। भाजपा के कार्यकर्तानिश्चित रूप से अपनी मर्यादाओं और संस्कारों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन विपक्ष के साथियों ने जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोगकिया है, उसका अपनी मर्यादा और शब्दों में रहते हुए जनता के बीचकरारा जवाब देना है। विपक्षी नेताओं के शब्द और उनकी भाषा, उनके संस्कार को दिखाते हैं। उनकी हताशा और निराशा के कारण ये शब्द उनके मुँहसे निकल रहे हैं। लगातार देश में विकास की योजनाएं हो रही हैं और  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश आज विश्व के पटल पर आगे बढ़ रहा है।मैं राहुल गांधी को भी आंध्र प्रदेश की धरती से स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि भाजपा का कार्यकर्ता पूरी ताकत और शिद्दत से उनके इन शब्दों का करारा जवाब देगा और जनता केबीच जाकर एक संकल्प के साथ पूरी बातों को रखेगा। नवीन ने कहा कि विपक्ष के नेताओं का एजेंडा ही केवलअपना है। जब हम राष्ट्र प्रथम की बात करते हैं और सेल्फ लास्ट की बात करते हैं, तो कांग्रेस के नेताओं के लिए सेल्फ फर्स्ट है और राष्ट्रलास्ट है। हम यह बात इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि यह उस राजनीतिकी उपज है, जिसने इस देश की संस्कृति, इस देश के भूगोल और इस देश के इतिहास के साथ केवल खेलने और उसे अपमानित करनेका काम किया है। जब कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा लहराता है, जब नॉर्थ-ईस्ट के पहाड़ों में विकास की योजनाएं दिखतीहैं और जब हमारे बॉर्डर पर हमारा गाँव ‘प्रथम गाँव’ के रूप में नजर आता है, तो यह विपक्ष के साथियों को पसंद नहीं आता है। इसलिए सभीको अपने संकल्प पर विश्वास करना है।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  केनेतृत्व में जिस प्रकार से देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, उसमें इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल है। एक समय इस देश में2 लाख करोड़ से भी कम का इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट होता था, जबकि आज 8 लाख करोड़ से अधिक के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टहमारे यहाँ चल रहे हैं। आज देश सेमीकंडक्टर और आईटी के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़रहा है। आने वाले समय में जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  का विजन है कि इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ भारत को एक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप मेंडेवलप किया जाएगा, उस दिशा में भी काम हो रहा है। जिस प्रकार से आज हम आंध्रप्रदेश के हर जिले के अलग-अलग प्रोडक्ट को देख रहे थे और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्वमें पूरा एग्जीबिशन लगाया गया है, उससे लगता है कि  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सपनों की योजनाओं को ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है और उसका प्रचार-प्रसारकिया जा रहा है। मैं आज सभी जिला अध्यक्षों और उनकी पूरी टीम को आज के एग्जीबिशन केमाध्यम से अपने कार्यक्रमों और अपने क्षेत्र की विशेष चीजों को जिस प्रकार से दिखानेऔर पूरे लोगों को समझाने का प्रयास किया गया है, उसके लिए बधाई देता हूं। ।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: जतिंदर पाल मल्होत्रा चंडीगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने।

Ajit Sinha

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सेंघमारी करके 55 लाख रूपए की चोरी करने वाले दो आरोपितों को मात्र 12 घंटों में ही पुलिस ने धर दबोचा। 

Ajit Sinha

कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा आज वायनाड पहुंची, कई परियोजनाओं का करेगी उद्घाटन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x