Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा की कोतवाली 63 पुलिस ने सेक्टर-63 में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर, लोन दिलाने के नाम पर 350 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते में जमा 14 लाख 64 हजार रुपये सीज कराया है। इनके कब्जे से 12 डेस्कटॉप, 14 कीपैड मोबाइल, छह टच स्क्रीन मोबाइल, तीन कार और 36 डाटा शीट सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।पुलिस की गिरफ्त में खडे विपिन कुमार, हिमांशु शर्मा, पंकज कुमार, अवनीश कुमार, पुनीत गौतम और अभिषेक फर्जी कॉल सेंटर और फाइनेंस हब ग्रुप नाम के कंपनी से लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। एडिशनल डीसीपी राजीव दीक्षित ने बताया कि विपिन गिरोह का सरगना है। आरोपियों ने सेक्टर-63 में किराए का मकान लेकर फर्जी कॉल सेंटर खोलकर फाइनेंस हब ग्रुप नाम की कंपनी खोली। आरोपी यहां से लोगों को कॉल कर कम अवधि में ही लाखों रुपये का लोन दिलाने का झांसा देते थे।

फाइल चार्ज, लोन अप्रूवल कमीशन और रजिस्ट्रेशन एग्रीमेंट समेत अन्य प्रकार की फीस का हवाला देकर आरोपी लोगों से 25 से 40 हजार रुपये तक ले लेते थे। इस दौरान आरोपी फाइनेंस ग्रुप हब नाम से फर्जी अप्रूवल लेटर तैयार कर ग्राहकों को दिखाते थे, ताकि उनको विश्वास हो जाए कि लोन के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि यह काम आरोपी पिछले कई सालों से दिल्ली एनसीआर में ऑफिस की जगह बदल बदलकर करते आ रहे हैं। गिरोह का सरगना विपिन कुमार वर्ष 2014 में भी एक फर्जी कॉल सेंटर में काम करता था। जो पिछले एक वर्ष से अधिक समय से फर्जी कॉल सेन्टर चला रहा था। इससे पूर्व बिहार राज्य से भी जेल जा चुका है। उन्होने बताया कि बरामद डेस्कटॉप और लैपटॉप का इस्तेमाल ठगी में होता था। किराये के मकान में फर्जी कॉल सेंटर संचालित हो रहा था और यहीं पर फर्जी दस्तावेज भी बनाए जाते थे।

Related posts

अवैध संबंधों के विरोध करने पर पति ने अंधेरे कमरे बंधक बनाकर भूखा रखा और प्रताडित किया, पुलिस रेस्क्यू किया

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस के 6 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त,दी गई विदाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मंगेतर को प्रभावित के लिए छात्र ने सर्वोदय हॉस्पिटल के केबिन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x