Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नेपाल के रास्ते भारत आकर ग्रेटर नोएडा में फर्जी आधार और पैन कार्ड के जरिए रह रहे दो चीनी नागरिक गिरफ्तार।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा; नेपाल के रास्ते भारत आकर ग्रेटर नोएडा में रह रहे दो चीन के नागरिकों डेन चोंकक्कोन (DENG CHONCKON)और मैग हाउजे (MENG SHOUGUO) को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बृहस्पतिवार देर शाम गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से फर्जी आधार और पेन कार्ड बरामद किया गया है। दस दिन पहले एसटीएफ ने दो ऐसे आरोपितों को गिरफ्तार किया था, जो चीन के नागरिकों का भारतीय पासपोर्ट बनवाते थे। मैग हाउजे उन्हीं आरोपितों  का साथी है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बैग हाउजे ओप्पो फैक्ट्री में नौकरी करता था। वर्ष 2022 में अक्टूबर माह में पुलिस ने उसको बिना वीजा के पकड़ा था। उसको उसके देश चीन वापस डिपोर्ट कर दिया गया था। चीन पहुंचने के बाद आरोपित टूरिस्ट वीजा पर नेपाल आया। वहां से बस में सवार होकर महाराजगंज बॉर्डर के रास्ते से वह फिर से ग्रेटर नोएडा आ गया और यहां अवैध रूप से रहने लगा। जांच में पता चला है कि आरोपित ने खुद की आदि शर्मा नाम का फर्जी आधार कार्ड बना लिया था। ग्रेटर नोएडा के ओमेगा 02 थाना बीटा-2 विला नं.0-23 ग्रीन बुड फेस में रह रहा था आरोपित ने खुद की आदि शर्मा नाम का फर्जी आधार कार्ड बना लिया था। आशंका है कि उसने चीन के कई अन्य लोगों का भी फर्जी दस्तावेज तैयार किया है। दोनो की वीजा अवधि समाप्त हो चुकी है,जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए डिटेन्शन सेन्टर  आर.के.पुरम नई दिल्ली भेजा गया। 

Related posts

कुख्यात शुभम गैंग के दो गैंगेस्टरों को13, ऑटोमैटिक पिस्टल, 17 मैगज़ीन, 4 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

ट्रक में महिला का अपहरण कर सुनसान जगह पर सामूहिक बलात्कार को अंजाम देने के आरोपित के साथ पुलिस की मुठभेड़-पकड़े गए।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा के चलते एक्सपो मार्ट की एसपीजी कर रही है चप्पे-चप्पे का निरीक्षण।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x