Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली राष्ट्रीय

सीबीआई ने 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के हेड-कांस्टेबल को किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज बुधवार को आरोपित हेड-कांस्टेबल, एंटी नारकोटिक्स सेल, दिल्ली पुलिस, द्वारका, दिल्ली को शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये की मांग करते और स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया है।सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर 21.04.2026 को नारकोटिक्स सेल, दिल्ली पुलिस, द्वारका दिल्ली के आरोपित हेड-कांस्टेबल और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।  आरोप था कि आरोपित  हेड-कांस्टेबल और अन्य ने उसे झूठे मामले में नहीं फंसाने के लिए 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. आगे आरोप लगाया गया कि आरोपित  हेड-कांस्टेबल ने 21.04.2026 तक 5 लाख रुपये का आंशिक भुगतान देने का निर्देश दिया।सीबीआई ने 21.04.2026 को जाल बिछाया और आरोपित  हेड-कांस्टेबल, एंटी नारकोटिक्स सेल, दिल्ली पुलिस, द्वारका, दिल्ली को शिकायतकर्ता से 15 लाख रुपये की कुल रिश्वत में से आंशिक भुगतान के रूप में 2 लाख रुपये की मांग करते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। उक्त आरोपित  व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा, कार्यालय परिसर की तलाशी के दौरान 48.87 लाख रुपये की राशि जब्त की गई है।

Related posts

हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन (HPHC) का दिवाली के मद्देनज़र विशेष मरम्मत और स्वच्छता अभियान (20-30 अक्टूबर 2024)

Ajit Sinha

प्रॉपर्टी कारोबारी के बच्चे की अपहरण कर करोड़ो की फिरौती वसूली करने के लिए पिस्टल की नौंक पर दो कारें लूटी थी – अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार का विशेष पुलिस अधिकारियों को दिवाली का तोहफा: 2000 रुपये का इजाफा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x