Athrav – Online News Portal
हरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा को 24 घंटे के भीतर ही मिला मूर्तरूप

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विधुर व्यक्तियों तथा अविवाहित पुरुषों और महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने की मंजूरी प्रदान की है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा कल ही इस सम्बंध में घोषणा की गई और मात्र 24 घंटे के भीतर ही आज मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी प्रदान कर दी गई।
इस योजना के तहत 45 से 60 वर्ष की आयु के अविवाहित पुरुषों और महिलाओं को भी 2750 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिनकी परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है। इसके अलावा, वे विधुर जिनकी आयु 40 वर्ष हो गई है तथा उनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होगी, वे भी 2750 रुपये मासिक की वित्तीय सहायता लेने के पात्र होंगे। यह योजना 1 जुलाई, 2023 से लागू होगी।इस योजना के तहत वित्तीय सहायता 60 वर्ष की आयु तक प्रदान की जाएगी। उसके बाद पात्र व्यक्तियों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता प्रदान किया जाएगा।

Related posts

हरियाणा में 657 करोड़ की इलेक्ट्रिक बस और 625 करोड़ रुपये की पोलीफिल्म बनाने की फैक्ट्रियों को हरी झंडी – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों के आंकड़े में मामूली कमी, कल के मुकाबले आज 540 मरीज कम हुए हैं-लिस्ट पढ़े   

Ajit Sinha

चंडीगढ़: प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने सरचार्ज माफी योजना की शुरुआत की है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x