Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 10 हाउसिंग बोर्ड में सीवर लाइन के कार्य का किया शुभारंभ


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद: बिजली ,पानी,सड़क,सीवर जैसी बुनियादी सुविधाएं जनता का हक है और फरीदाबाद विधानसभा को इन समस्याओं से दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता है। ये विचार हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 10 हाउसिंग बोर्ड में सीवर लाइन के कार्य का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए । यहां 65 लाख की लागत से सीवर लाइन का कार्य पूरा किया जाएगा।

विपुल गोयल ने कहा कि सेक्टरों और कॉलोनियों मे एक समान विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होने कहा कि इस क्षेत्र में सीवर लाइन की पुरानी मांग थी और ये कार्य पूरा होने के बाद यहां के लोगों को सीवर ब्लॉक होने की समस्या से निजात मिल जाएगा। विपुल गोयल ने कहा कि बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप से सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है,पानी की समस्या दूर करने के लिए ट्यूबवेल और आरओ प्लांट लगाने की योजनाओं पर कार्य चल रहा है,तो सड़कों के निर्माण का कार्य लगातार जारी है। उन्होने कहा कि अगले चुनाव में पांच साल का रिपोर्टकार्ड लेकर जनता के बीच जाऊंगा । इस मौके पर बीजेपी नेता वासुदेव अरोड़ा,कुलबीर तेवतिया,ललित गुप्ता,वाईपी भल्ला,बॉबी,एसके चौहान,मदन गोयल,मदन चेयरमैन,सेवाराम,वजीर सिंह डागर और वीएन पांडे समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Related posts

फरीदाबाद:छात्रों को ग्रीष्मकालीन छुट्टियां के बाद नवनिर्मित भवन में बैठने का मिलेगा तोहफा।

Ajit Sinha

विपुल गोयल ने फरीदाबाद ब्रांच ऑफ एनआईआरसी की शाखा में ध्वजारोहण कर मनाया आजादी का 75वां अमृत महोत्सव।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती सुशीला व उसके ड्राइवर सतीश को तुरंत प्रभाव से निलम्बित, केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x