Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जालसाजी,धोखाधड़ी के केस फंसता देख,भतीजे दीपांशु को पूर्व महापौर देवेंद्र भड़ाना ने मारी थी गोली ताकि पिता नरेंद्र केस वापिस ले लें, महिपाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : पूर्व महापौर देवेंद्र व वीरेंद्र भड़ाना अपने ऊपर चल रहे धोखाधड़ी, जालसाजी के मुकदमें को वापिस लेने व अपने भाई नरेंद्र भड़ाना पर दवाव बनाने के लिए उसकी  18 वर्षीय बेटे दीपांशु पर तीन गोलियां चलाई थी जिसमें से दीपांशु को दो गोलियां उसकी जांध में लगी थी इनमें से एक गोली तो जांध के आर पार हो गई और दुसरी गोली जांध के बीच में फंस गई जिसे डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद बाहर निकाल दिया हैं। इस मामले में एनआईटी डीसीपी आस्था मोदी का कहना हैं कि इस प्रकरण में जो लोग भी आरोपी हैं उन्हें  पकड़ने हेतु  क्राइम ब्रांच की टीम पूरी तरह से लगी हुई हैं।

महिपाल भड़ाना का कहना हैं कि उन्होनें एक कंपनी के नाम तक़रीबन 12 एकड़ जमीन आनंदपुर गांव, सूरजकुंड में ख़रीदा था जिसमें कॉलेज बनना था जोकि बाद में कॉलेज बनना कैंसिल हो गया और बाद में उस जमीन को इन चारों भाइयों में बांट दिया। उनके चारों बेटों के नाम देवेंद्र, ज्ञानेंद्र, नरेंद्र, वीरेंद्र उर्फ़ बिट्टू हैं। इसमें से उनका लड़का नरेंद्र भड़ाना जोकि शराब पीने का आदि हैं, उसके हिस्से में तक़रीबन ढाई एकड़ जमीन हैं जिसकी कीमत कई करोड़ों में हैं। उनका कहना हैं कि नरेंद्र भड़ाना के पूरे परिवार  की देखरेख वहीँ करते हैं। उसके परिवार में चार लोग हैं जिनमें दो पति-पत्नी व  दो उसके बेटे  हैं। इनमें से एक बेटा दीपांशु हैं जिसे बुधवार की रात देवेंद्र भड़ाना, वीरेंद्र व उसके साथियों ने गोली दी थी। उनका कहना हैं कि देवेंद्र भड़ाना बहुत शातिर दिमाग का आदमी हैं उसने अपने भाई नरेंद्र भड़ाना  को शराब पीला -पीला कर उसकी ढाई एकड़ जमीन अपने नाम करवा ली और कागजों में 50 लाख रुपया देना चढ़ा  दिया जबकि उसने नरेंद्र भड़ाना को एक रुपया तक नहीं दिया। उनका कहना हैं कि जब उनके जानकारी में यह बातें आई तो उन्होनें देवेंद्र भड़ाना व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी , जालसाजी के तहत मुकदमा दर्ज करवा दिया जोकि  आर्थिक अपराध शाखा में अब भी जांच चल रहा हैं।

उनका कहना हैं कि देवेंद्र भड़ाना ने अपने भाई नरेंद्र भड़ाना से  लिए गए जमीन के एवज में एक भी पैसा नहीं दिया था उसका प्रमाण उसके पास नहीं हैं। इस केस में अपने आप को फंसता देख, उसने सगे भाई नरेंद्र भड़ाना पर सोची समझी साजिश के तहत उस केस को वापिस लेने के लिए व दवाव बनाने के उद्देश्य से देवेंद्र भड़ाना ने उसके बेटे दीपांशु को काफी नजदीक से उसकी जांध में तीन गोलियां चला दी जिसमें से दो गोलियां उसकी जांध में जा लगी। उनका कहना हैं कि एक गोली तो जांध की आर पार हो गई और दुसरी गोली तो जांध में फंस गई और तीसरी गोली उसकी जांध के किनारे से निकल गई। उनका कहना हैं कि इससे पहले उसके 2 -3 साथियों ने डंडों व लात घूसों से दीपांशु की बेहरमी से पिटाई की। इस दौरान देवेंद्र ,वीरेंद्र व दो अन्य लड़के जो अपना चेहरा ढके हुए  हालत में मौजूद थे। उन्होनें कहां कि उनके पोते दीपांशु को देवेंद्र व वीरेंद्र भड़ाना ने खुद ही गोली मारी हैं। इस संबंध में सूरजकुंड थाना पुलिस ने भारतीय दंड सहिंता की धारा 148,149,323, 452, 307, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं और आरोपीगणों की गिरफ्तारी के लिए जगह -जगह छापेमारी की जा रहीं हैं। इस संबंध में एनआईटी डीसीपी आस्था मोदी का कहना हैं कि इस केस में लिप्त सभी आरोपियों को पकड़ने हेतु जगह -जगह छापेमारी की जा रहीं हैं और उन्होनें दावा किया कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के नवनियुक्त अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने लिया पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह से आर्शिवाद

Ajit Sinha

हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को 30 नवंबर-2020 तक बंद रहेंगें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सेक्टर-16, सब्जी मंडी के निकट हुई साढ़े 5 लाख रूपए लूट की योजना ड्राईवर ने रची थी, 5 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x