Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा बीजेपी ने की महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां-ॐ प्रकाश धनखड़


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने बुधवार को महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की है। प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रदेश उपाध्यक्ष, दो प्रदेश सचिव, एक महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, पांच प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, चार जिला प्रभारी और तीन जिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। उन्होंने इस बाबत अधिकारिक चिट्ठी जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नव दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी दायित्व के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठा के साथ पालन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे

प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने पटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश सचिव का दायित्व ईश्वर पलाका रादौर, यमुनानगर, रेनू डाबला रोहतक को दिया गया है। सुनीता डांगी को हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रेवाड़ी से हुकमचंद यादव, करनाल से भगवान दास कबीर पंथी, रोहतक से अजय बंसल, नारनौल से राकेश शर्मा और सोनीपत से श्रीमती सुमित्रा चौहान को नियुक्त किया गया है। मुकेश गौड़ को रेवाड़ी, धर्मबीर मिर्जापुर को जींद, जवाहर सैनी को सोनीपत और संदीप जोशी को पानीपत का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रीतम चौहान को रेवाड़ी, दयाराम यादव को महेंद्रगढ़ और रणबीर ढाका को रोहतक का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है। उनका कहना है कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

Related posts

नई दिल्ली: चिंतन शिविर 13, 14 और 15 मई को उदयपुर में आयोजित किया जाएगा, वीडियो -सोनिया गांधी

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: कोचिंग संस्थानों ने शिक्षा को बनाया कारोबार, इन्हें नियंत्रित करे मोदी सरकार- कांग्रेस

Ajit Sinha

पलवल:पुलिसकर्मियों को धक्का, झटका देकर, नाले पर छलांग लगाकर भागने वाले लड़की से रेप करने के आरोपित को धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x