Athrav – Online News Portal
नोएडा

सोसायटी के फ्लैट में बने मंदिर के दीपक से लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इलाके में स्थित गौर सिटी 2 के 14 एवेन्यू सोसाइटी के एल टावर मे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग फर्स्ट फ्लोर पर बने मंदिर के दीपक से पर्दे में लगने से शुरू हुई और ऊपर फ्लोर में फैलते हुए सेकंड फ्लोर तक पहुंच गई. सोसायटी के मेंटेनेंस डिपार्टमेंट और लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए फायर ब्रिगेड और पुलिस इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची थाना बिसरख पुलिस और फायर ब्रिगेड की आग पर काबू पाया, आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

फ्लैट में लगी आग गौर सिटी 2 के 14वें एवेन्यू स्थित एल-2097 में बने छोटे से मंदिर में जल रहे दीपक से परदे में लगने से शुरू हुई और कमरे मे लगे अन्य परदों से फैलती चली गई. फर्स्ट फ्लोर से शुरु हुई आग तेजी से फैलते हुए ऊपर सेकंड फ्लोर तक पहुंच गई थी,क्योंकि बालकनी को प्लास्टिक शीट से बंद किया गया था। इसके कारण आग तेजी से फैली. चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि करीब 11:50 बजे आग की सूचना मिली फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को फौरन रवाना कर दी गई. सीएफओ का कहना था कि सोसायटी के फायर फाइटिंग सिस्टम काम कर रहे थे और मेंटेनेंस डिपार्टमेंट द्वारा काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया था।  फायर ब्रिगेड की टीमों ने भी फायर फाइटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसमें किसी की जनहानि नहीं हुई है.  

Related posts

विकलांगों के उपकरण बनाने वाली कंपनी में लगी आग, फायर बिग्रेड 5 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, कोई हताहत नहीं।

Ajit Sinha

एसएचओ ने पीआरवी में महिला सब इंस्पेक्टर से की छेड़छाड़ ,दोनों को किया गया लाइन हाजिर, जांच कमेटी गठित।

Ajit Sinha

गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र का शव यूनिवर्सिटी से कुछ दूर नाले में मिला, 5 छात्रों पर हत्या का आरोप।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x