अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
महिला राइडर को रविवार को गोल्फ कोर्स, गुरुग्राम के समीप तेज रफ़्तार कार चालक ने जान से मारने की नियत से जोरदार टक्कर मार कर सड़क पर गिराने के एक मामले में आज सोमवार को गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित का नाम कल्याण बैंसला (उम्र-33 वर्ष) निवासी चांदहट,पलवल, हरियाणा है। इस मामले में थाना सेक्टर -56 , गुरुग्राम में एफआईआर दर्ज है। दर्ज इस एफआईआर में पुलिस ने जान से मारने की नियत से टक्कर मारने सहित कई और धाराओं को जोड़ा है। ये सभी धाराएं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जोड़ी गई है।

डीसीपी पूर्व, संदीप कुमार आईपीएस ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को सुबह एक महिला बाइक राइडर ने अपने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म पर एक वीडियो साझा की जिसमें दर्शाया गया था कि दिनांक 13 सितंबर को सुबह गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारी गई थी। महिला बाइकर को टक्कर मारने का वीडियो गुरुग्राम पुलिस के संज्ञान में आने पर पीड़िता से संपर्क करने के प्रयास किए गए। महिला द्वारा कोई भी शिकायत प्राप्त न होने पर गुरुग्राम पुलिस ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए तुरंत ही संबंधित कई धाराओं के तहत थाना सेक्टर-56 में एफआईआर पंजीकृत किया। आरोपित कार चालक मीडिया को मामले के संबंध में साक्षात्कार देकर पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल फोन बंद करके फरार हो गया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 टीमें गठित की गई। उनका कहना है कि मामले की गहन जांच करने के बाद सीसीटीवी विश्लेषण के आधार पर एफआई आर में हत्या के प्रयास की धारा 109 BNS ईजाद (जोड़ी) की गई है।
अनुसंधान के दौरान पीड़िता के कथन अंकित किए गए तथा इसके आधार पर धारा 78,79 BNS की वृद्धि की गई है। अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपित को दिनांक 15.09.2026 को दौसा-राजगढ़ के बीच ,राजस्थान से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित का नाम कल्याण बैंसला (उम्र-33 वर्ष) निवासी चांद हट,पलवल,हरियाणा है। आरोपित को काबू करने के बाद आरोपित द्वारा पेशाब करने के बहाने पुलिस से भागने की कोशिश की गई जिसमें आरोपित को गिरने से कुछ चोटें आई है जिसका अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया है। आरोपित के कब्जा से घटना में प्रयुक्त की गई 1 कार बरामद की गई है जो आरोपित के दोस्त के नाम है।आगामी कार्यवाही की जाएगी, मुकदमा अनुसंधान अधीन है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

