Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

अंतरराज्यीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 22 मोटरसाइकिल बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अम्बाला जिले से दो आरोपियों को  गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि दोपहिया वाहन चोर का यह गैंग हरियाणा के अंबाला और पंजाब के एरिया में सक्रिय था। बदमाशों के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल अंबाला और अंबाला से सटे पंजाब के लालडू, डेराबस्सी मोहाली, हंडेसरा आदि इलाकों से चोरी की गई थी।
             
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने अंबाला और साथ लगते पंजाब के इलाकों में अलग-अलग जगहों से 28 मोटरसाइकिल चुराई थी जिसमें से 22 की बरामदगी कर ली गई है। इनकी गिरफ्तारी के साथ, अंबाला में बाइक चोरी के कम से कम नौ मामलों को सुलझा लिया गया और आगे की जांच में काबू किए गए आरोपियों के अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया कर अन्य चोरीशुदा मोटरसाइकिल को बरामद किया जाएगा।
             
पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए काबू किए गए आरोपियों की पहचान दुर्गानगर अंबाला निवासी व वर्तमान में बलदेव नगर में रह रहे ठाकुर कपूर और गांव मंदौर निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी के रूप में हुई है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

को-ऑपरेटिव सोसायटी का इंस्पेक्टर 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने एक फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों को बनाते थे निशाना

Ajit Sinha

मेडिकल फार्मेसी में घुसकर आधा दर्जन लोगों ने दुकानदार के साथ की मारपीट,का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल-देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x