Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:दोस्त ने अपने ही दोस्त को चारपाई में बांध कर उस समय तक पत्थरों से हमला करता रहा, जब तक वह मर नहीं गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच , डीएलएफ की टीम ने आज डेयरी संचालक सुनील भड़ाना हत्या कांड में उस के दोस्त को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम कृष्णा हैं , ये एक ढाबा चलाता हैं , और ऑटों भी किराए पर चलवाने का काम करता हैं। ये आरोपित कृष्णा व मृतक सुनील भड़ाना एक बच्चे के जन्म दिन पार्टी में शामिल हुए थे। इन दोनों की डीजे पर डांस करते हुए किसी बात को लेकर कहा सुनी ज्यादा हो गई , और बाद में हाथापाई हो गई, इसके बाद सुनील भड़ाना अपने डेयरी पर वापिस आ कर चारपाई पर सो गया, पर गुस्से में आरोपित कृष्णा अपने ड्राईवर प्रदीप के साथ उसके पास आया और उसे चारपाई से बांध कर पत्थरों से ताबड़तोड़ उस समय तक हमला करता रहा जब तक वह मर नहीं गया। ये सनसनीखेज खुलासा एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण ने आज अपने सेक्टर -30 स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए।

एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि डीएलएफ क्राइम ब्रांच के इंचार्ज राकेश कुमार की टीम जिसमें सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र,हेड कॉन्स्टेबल जोगेंद्र , सिपाही विनीत, सिपाही सुरेन्द्र, सिपाही विकास, सिपाही विनोद, सिपाही अजीत को शामिल किया गया था, ने आरोपित को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर लक्कड़पुर रेलवे फाटक के पास से अरेस्ट किया है। अरेस्ट आरोपित का नाम कृष्णा , निवासी गांव दमदमा, जिला गुरुग्राम हाल डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद है। इसने अपने साथियों के साथ मिलकर 6-7 अप्रैल 2023 की रात को गाँव बाजडी के पास उत्तम नगर में डेयरी में रहने वाले सुनील की चारपाई से बांधकर सिर पर पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर निर्मम हत्या कर दी थी। ये आरोपित और मृतक सुनील भड़ाना एक दूसरे के दोस्त थे। दोनो पक्ष एक पार्टी में शामिल हुए थे, दोनों एक दूसरे को जानते थे। पार्टी में डांस करने के बाबत मृतक सुनील भड़ाना द्वारा की गई टीका- टिप्पणी पर कहा-सुनी हुई जो झगड़े में बदल गई। बाद में मृतक सुनील भड़ाना अपने प्लॉट पर चला गया था। आरोपितों ने प्लॉट पर जाकर मृतक के साथ बहस बाजी की झगड़ा किया और फिर उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपितों के खिलाफ थाना डबुआ में हत्या सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच टीम ने आज आरोपित कृष्णा को अदालत में पेश कर मामले में पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपित के अन्य साथियों को जल्द अरेस्ट किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद:बरसात के दौरान जलभराव से निपटने के लिए एचसीएस अधिकारी संभालेंगे कमान

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने 23 उप निरीक्षकों को इधर से उधरकिए,जारी इस लिस्ट में कई चौकी इंचार्ज को भी बदले।

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाशों के बीच हुए दो एनकाउंटर में दो शातिर लुटेरे घायल,लूटे गए सामान बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x