Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

यूरो इंटरनेशनल स्कूल की खड़ी बस में लगी भयंकर आग, ये आग इतना ज्यादा था, कि साथ खड़ी दूसरी बस को अपने चपेट में ले लिया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: यूरो इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर -45 की खड़ी एक बस में अचानक शार्ट- सर्किट के कारण आज दोपहर में भयंकर आग लग गई। आग इतना ज्यादा था की साथ खड़ी दूसरी बस में भी आग लग गई , आग की विकराल लपटों ने स्कूल की तीसरी मंजिल तक पहुँच गई, और एसी को अपने चपेट में ले लिया , और स्कूल के अंदर में भी आग पहुंच गई, अंदर रखे सारा सामान जल कर ख़ाक हो गई , गनीमत रही की , किसी के जान की हानी नहीं हुई।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आज दोपहर के समय सैक्टर-45, गुरुग्राम में स्थित यूरो इंटरनेशन स्कूल की पार्किंग में खड़ी एक बस में शार्ट-सर्किट होने के कारण आग लग गई थी, जिसके कारण उस बस के नजदीक खड़ी एक अन्य बस को व स्कूल बिल्डिंग के कुछ हिस्से, 3rd फ्लोर/छत पर रखे AC वा अन्य सामान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने की सूचना पाकर पुलिस टीमें व दमकल विभाग की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। इस दुर्घटना से किसी बच्चे, स्टाफ व कर्मचारी को किसी भी प्रकार की कोई जान की हानि नहीं हुई हैं। सभी बच्चे, स्टाफ कर्मचारी सुरक्षित है व स्थिति पूर्णतः काबू में है।

Related posts

गुरूग्राम की वजीरपुर ग्राम पंचायत को मिला सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत शक्ति अवार्ड-2020।

Ajit Sinha

बंद कमरे में एक 33 वर्षीय एक शख्स ने अपने हाथ का नस काटकर आत्महत्या कर ली, इस मामले में अभी तक केस दर्ज नहीं की गई है।

Ajit Sinha

विजिलेंस एवं एसीबी, गुरुग्राम की टीम ने चुनाव तहसीलदार को 2,00,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x