Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:बरसात के दौरान जलभराव से निपटने के लिए एचसीएस अधिकारी संभालेंगे कमान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आगामी मानसून सत्र के दौरान जलभराव की समस्या से प्रभावी तरीके से निपटने हेतु उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह के नेतृत्व में फरीदाबाद जिला में क्षेत्रवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह सभी अधिकारी संबंधित क्षेत्रों में वर्षा जल निकासी (ड्रेन, नाला व डिस्पोजल) की स्थिति की निगरानी करेंगे एवं 1 जून तक प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

नियुक्त नोडल अधिकारी व उनके कार्य क्षेत्र:
गौरव अंतिल (एसीएमसी, एमसीएफ): बड़खल एवं एसी नगर नाला
राजेश कुमार (संयुक्त आयुक्त, एमसीएफ): ओल्ड फरीदाबाद बुढ़िया नाला, सेहतपुर एवं सहराला ड्रेन
शिखा (एचसीएस अधिकारी): बुढ़िया नाला (ग्रामीण)
गजेंद्र सिंह (संयुक्त आयुक्त, एमसीएफ): गौंछी ड्रेन (शहरी)
त्रिलोक चंद (एसडीएम बड़खल): गौंछी ड्रेन (ग्रामीण)
प्रमुख डिस्पोजल क्षेत्रों के प्रभारी अधिकारी:
एचएसवीपी ईओ नवीन:
झाड़सेंतली, राजीव कॉलोनी, प्रतापगढ़ सेक्टर-55, राम मिन्नी, पर्वतिया कॉलोनी, 60 फुट रोड, वार्ड 6, प्याली चौक, मुर्गा मार्केट, जैन मंदिर, डबुआ-पाली रोड आदि डिस्पोजल।
एफएमडीए एडिशनल सीईओ गौरी मिड्ढा:
मुजेसर डिस्पोजल, सैनिक कॉलोनी (गेट नंबर 1, 2, 4), अरावली विहार, सेक्टर 48, 49, पटेल चौक, सेक्टर 21ए, एनएचपीसी अंडरपास, पुराना फरीदाबाद अंडरपास, कटन पहाड़ी पंपिंग स्टेशन आदि स्थानों की सफाई।
स्मार्ट सिटी संयुक्त सीईओ अमित मान:
कच्चा खेड़ी रोड डेरी स्कीम, मगल मार्किट खेड़ी चौक, पलवली, विकास नगर, सेक्टर 18 (पुराना/नया), HEWO चौक, सेक्टर 14 (पुराना/नया), सेक्टर 9, 11, 4, 7, 8 (ESI रोड के पीछे), सीही सीताराम मंदिर डिस्पोजल।
अन्य प्रमुख नियुक्तियां:
मयंक भारद्वाज (एसडीएम बल्लभगढ़): सोहन टी पॉइंट, जनता कॉलोनी, सेक्टर 22/23 के मुख्य डिस्पोजल।
करण सिंह (संयुक्त आयुक्त, बल्लभगढ़): तिगांव रोड, पंचायत भवन, अनाज मंडी, चंदावली, हरि विहार आदि स्थान।
द्विजा (संयुक्त आयुक्त, ग्रेटर फरीदाबाद): पल्ला, सेक्टर 29, 33, 37 व सेक्टर 28 के प्रमुख सीवेज डिस्पोजल।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने स्पष्ट किया कि सभी नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र में जलभराव की स्थिति हेतु व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। यह आदेश पूरे मानसून सत्र के दौरान प्रभावी रहेंगे।

Related posts

फरीदाबाद : 30 दिसंबर होने वाली शंखनाद रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगें शिरकत, यह रैली नहीं रैला होगा, उद्योगमंत्री विपुल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :जिले में आदर्श चुनाव आचार सहिंता लागू हो गई हैं, इसके पालन हेतु कई टीमें बनाई गई हैं,कुल 1374840 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे

Ajit Sinha

फरीदाबाद:शहीदों की बदौलत ही हमें आजादी मिली जिसकी खुली हवा में सांस ले रहे हैं : कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x