Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बदमाशों के बीच हुए दो एनकाउंटर में दो शातिर लुटेरे घायल,लूटे गए सामान बरामद


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: बीती रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए. घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रमोद पुत्र चंद्रपाल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद थाना 49 क्षेत्र के सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन सर्विस रोड से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है. जबकि दिल्ली निवासी राजा उर्फ तालिब पुत्र नूर मोहम्मद को थाना फेज-1 पुलिस ने शनि मंदिर रोड मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है. दोनो शातिर किस्म के लूटेरे है और दोनो पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है. बदमाशों के पास से लूटा हुआ पर्स, मोबाइल फोन, तमंचा कारतूस और चोरी की स्कूटी और बाइक बरामद की गई है।

Related posts

लोन रिकवरी के लिए लोगों के पास कॉल करके ज्यादा राशि भरने के नाम पर डरा धमका कर ठगी करने वाले 15 साइबर ठग पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज अवैध रूप से चलाए जा रहे चार पैथ लैब में की छापेमारी की कार्रवाई -केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश ने 13 पुलिसकर्मियों को चुना “हीरो ऑफ द वीक” प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर किया प्रोत्साहित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x