Athrav – Online News Portal
नोएडा

ब्रेकिंग: तेज रफ्तार मर्सिडीज कार अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से जा टकराई, दोनों गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त- वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर जीरो पॉइंट के निकट स्थित हिंडन नदी के पुल के पास नोएडा की तरफ आते हुए तेज रफ्तार मर्सिडीज कार रोड वेज बस को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था की कार और मर्सिडीज कार परखच्चे उड़ गए और मर्सिडीज कार बस में नीचे फंस गई। दोनों गाड़ियां पुल से नीचे लटक गई।

मर्सिडीज कार समेत बस में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना नॉलेज पार्क पुलिस घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद जाम लग गया था जिस के कारण ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया।

रोडवेज बस को मर्सिडीज कार की हालत को देख अंदाजा जा सकता हैं कि हादसा इतना भीषण था की कार और मर्सिडीज कार परखच्चे उड़ गए और मर्सिडीज कार बस में नीचे फंस गई। दोनों गाड़ियों पुल से नीचे लटक गई. एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजीव दीक्षित ने बताया कि जीरो पॉइंट के निकट स्थित हिंडन पुल पर एक मर्सिडीज कार रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय रोडवेज बस से टक्कर हो गई , जिसमें मर्सिडीज कार बस में नीचे फंस गई। कार को जेपी ग्रीन्स थाना बीटा 2 निवासी राघव गुप्ता चला रहे थे। राघव गुप्ता और घायल बस ड्राइवर को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे जाम लग गया था जिसके कारण ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था। डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव का कहना है कि टीआई और थाने का फोर्स और संबंधित एसीपी मौके पर मौजूद है बस व कार को क्रेन की मदद से मौके से हटा दिया गया है। कुछ समय के लिए डायवर्ट किया गया था, यातायात सामान्य हो रहा है।

Related posts

ऑनलाइन पब्जी गेम खेलने से रोकने, नाराज किशोर ने निर्माणाधीन लोटस पनास सोसायटी की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली

Ajit Sinha

कोहरे का  कोहराम: एक सड़क हादसे में एक कार सवार की छह लोगों की मौत,पांच गंभीर,एक कार नाले में गिरी, देखिए वीडियो। 

Ajit Sinha

विदेशों में फर्जी कॉल सेंटर कर भारतीयों से ठगी, करने वाले गिरोह का फरार चल रहा नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x