Athrav – Online News Portal
नोएडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का एक नया मैप तैयार हो रहा है: जितिन प्रसाद

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
उत्तर प्रदेश सरकार की प्राविधिक शिक्षा विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने ग्रेटर नोएडा के बादलपुर स्थित कु. मायावती राजकीय महिला पॉलिटेक्निक पहुंचे और कॉलेज में शैक्षिक संवाद कार्यक्रम में शिरकत की।  जितिन प्रसाद ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया संवाद, कालेज की छात्राओं के द्वारा बनाए गए तकनीकी मॉडलों का अवलोकन किया।  कार्यक्रम के बाद जितिन प्रसाद ने भाजपा के स्वर्ण नगरी स्थित कार्यालय पर वरिष्ठ पदाधिकारियों से बातचीत की। रबूपुरा के कार्यक्रम के लिए हुए रवाना, उपस्थित कार्यकर्ताओं से बातचीत की। 

बादलपुर में स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित शैक्षिक संवाद कार्यक्रम प्राविधिक शिक्षा विभाग मंत्री जितिन प्रसाद छात्राओं के साथ बैठकर संवाद भी किया। नये भारत का एक नया मैप तैयार हो रहा है। भारत में क्या कहां हुआ है, कहां प्रगति हो रही है, कहां क्या करना है, यह तय किया जा रहा है। आगे क्या करना है, उसका भी नक्शा तैयार हो रहा है। उन्होने कालेज की छात्राओं के द्वारा बनाए गए तकनीकी मॉडलों का अवलोकन किया, पुस्तकालय, आईटी लैब, टेबल टेनिस बैडमिंटन कोर्ट, कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया। इस मौके पर कॉलेज प्रधानाचार्य एसएन सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की और सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। बादलपुर में शैक्षिक संवाद कार्यक्रम के बाद जितिन प्रसाद ने भाजपा के स्वर्ण नगरी स्थित कार्यालय पर वरिष्ठ पदाधिकारियों और पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से बहुत प्रभावित हैं। इसलिए उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में मजबूत नेता बनकर उभरे हैं। उनके नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। प्रदेश में भी भाजपा सरकार ने काफी काम किया है। पारदर्शी सरकार के साथ कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। गांव से लेकर शहरों में विकास की गति तेज हुई है। रोजगार सृजन के लिए औद्योगिक निवेश बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बल पर हम 350 पार करके भाजपा की दोबारा सरकार बनाएंगे।कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद जतिन प्रसाद रबूपुरा में विधायक धीरेंद्र सिंह के आवास पर भी गए। रबूपुरा में उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्राविधिक शिक्षा मंत्री जतिन प्रसाद कहा कि “यहां के किसानों के द्वारा जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देना एक बहुत बड़ा कार्य है, जो इस क्षेत्र के लिए बहुत जरूरी था। आने वाले समय में जेवर में एयरपोर्ट की स्थापना के बाद यह क्षेत्र दिल्ली से भी बेहतर होगा।”

Related posts

नवजात शिशु को पैदा होने के मां ने त्यागा, सेक्टर- 15ए में नाले के पास रोता मिला बच्चा, केस दर्ज   

Ajit Sinha

जगन्नाथ शोभायात्रा के दौरान ई रिक्शा में रखें आतिशबाजी में आग लगने से जोरदार धमाका, दो घायल, कैमरे में कैद।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: चार मंजिला मकान का छज्जा गिरने से चार बच्चे घायल,एक की हलात गंभीर, टेंपो और बाइक क्षतिग्रस्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x